Agra Tourist: आगरा में दिल्ली के एक टूरिस्ट के साथ बहुत ही दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। टूरिस्ट को सबके सामने जमकर बेरहमी से पीटा गया है। इसका एक वीडियो सामने आया है, जो अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आगरा में टूरिस्ट को लोगों ने पीटा
ये भी पढ़ें- सचिन से पहले Delhi-NCR के कई लोगों के संपर्क में थी सीमा हैदर, UP ATS की पूछताछ में बड़ा खुलासा
कहां की है घटना
आगरा में, नई दिल्ली से ताज महल देखने आए एक पर्यटक का लोगों ने पीछा किया और उस पर डंडों से हमला किया। मिली जानकारी के अनुसार पर्यटक की कार उन लोगों से टच कर गई थी, जिस पर वो भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी। घटना सोमवार को बताई जा रही है। ट्विटर यूजर्स के मुताबिक घटना आगरा के ताजगंज इलाके के बसई चौकी की है। यह घटना उस मिठाई की दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जहां पर्यटक के साथ मारपीट की गई थी।
मांगता रहा माफी
वीडियो में दिख रहा है कि पर्यटक आरोपियों से मांगी रहा है, छोड़ देने की विनती कर रहा है। लेकिन उसके गिड़गिड़ाने का आरोपियों पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।शख्स खुद को बचाने के लिए मिठाई की दुकान में घुस गया लेकिन उसके पीछे-पीछे लाठी-डंडे लिए हमलावर भी दुकान के अंदर पहुंच गए। उसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और कई मिनट तक हमला होता रहा।
आरोपी गिरफ्तार
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस ने ट्विटर पर जानकारी दी कि उन्होंने घटना का संज्ञान लिया है और घटना में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य हमलावरों की तलाश जारी है।
