Agra Route Diversion: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सात मार्च को होलिका दहन और शब-ए-बारात का पर्व मनाया जाएगा। आठ मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। शब-ए-बारात के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में भी परिवर्तन किया गया है। होली और शब-ए-बरात पर आगरा शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। नेशनल हाईवे पर अबुल उलाह दरगाह के सामने बैरियर लगा दिए जाएंगे। वाहनों को धीमी गति से निकाला जाएगा। शहर के अंदर भी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। आगरा के एमजी रोड पर सेंट जोंस से कलेक्ट्रेट के बीच वाहनों का संचालन नहीं होगा। आठ मार्च को सुबह आठ बजे तक यह व्यवस्था रहेगी।
आगरा में होली और शब ए बारात पर रहेगा रूट डायवर्ट
अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अरुण चंद के अनुसार, यातायात पुलिस के साथ ही थाना पुलिस की डयूटी लगाई है। भारी वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए संबंधित थाना प्रभारी, टीआई, टीएसआई, चौकी प्रभारी और सिपाही की जिम्मेदारी तय की गई है।
