आगरा

आगरा में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बस ने राहगीरों को मारी टक्कर, 2 की मौत

आगरा में एक अनियंत्रित बस ने राहगीरों को जोरदार टक्कर मार दी है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहा हैं। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

आगरा में दर्दनाक हादसा

Agra Road Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक अनियंत्रित बस ने राहगीरों को टक्कर मार दी है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है और 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि हादसे के बाद मौका देख बस चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि यह घटना आगरा के थाना एत्माद्दौला के प्रकाश नगर पुलिया की है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रकाश नगर में एक शादी समारोह चल रहा था। उस दौरान बेकाबू बस ने दुल्हन पक्ष के 6 लोगों को कुचल दिया, जिसमें से दो की मौत हो गई है और अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे से शादी वाले घर में मातम पसर गया है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग यूपी के एटा से आगरा केवल शादी में शामिल होने के लिए आए थे।

ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद सड़क पर चीख पुकार मच गई, जिसे देख बस का चालक वहां से भाग गया। घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक की तलाश की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article