Agra News: पुलिस ने धार्मिक स्थलों से जब्त किए 550 लाउडस्पीकर, अभियान चलाकर की बड़ी कार्रवाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 12, 2023, 08:56 PM IST

आगरा पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की हैं। पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर लगे करीब 550 अवैध लाउडस्पीकर जब्त किए।

Agra News: आगरा पुलिस ने शहरी क्षेत्र में अभियान चलाकर धार्मिक स्थलों पर लगे करीब 550 अवैध लाउडस्पीकर जब्त किए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभियान के लिए तड़के 4:30 बजे पुलिसकर्मियों को थाने में मौजूद रहने के निर्देश दिये गये थे। कमिश्ररेट क्षेत्र के नगर, पश्चिम और पूर्वी जोन में एक साथ अभियान चला।

Agra News

आगरा पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर लगे 550 अवैध लाउडस्पीकर जब्त किए।

डीसीपी, नगर सूरज कुमार राय ने बताया कि अभियान के दौरान करीब 550 लाउडस्पीकर जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि पूर्व में कई स्थानों पर चेतावनी देकर ध्वनि मानक के अनुरूप रखने के निर्देश दिये गए थे, लेकिन सुबह अभियान के समय कई स्थानों पर ध्वनि मानक से अधिक पाई गई।

End of Feed