आगरा

Agra News: खुशी के मौके पर पसरा मातम, बारात देखने गईं 2 बच्चियों की नाले में डूबकर मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 7, 2023, 06:39 PM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक शादी में बारात देखने जाते समय दो बच्चियां फिसलकर नाले में गिर गईं, जिससे इस घटना में डूबने से उनकी मौत हो गई।

Image

फाइल फोटो

Photo : Times Now Digital

आगरा: ताजनगरी में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक बारात देखने गईं दो बच्चियां जिंदगी से हाथ धो बैठीं। एक बारात देखने जाते समय दोनों बच्चियां फिसलकर नाले में गिर गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई।

ऐसे हुई जानकारी

अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार शाम मलपुरा थाना क्षेत्र के धनौली में हुई। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) सोनम कुमार ने कहा कि सात साल की निशा और पांच साल की अल्फिजा की बारात देखने जाने के दौरान नाले में गिरने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि लड़कियों के फिसलकर नाले में गिरने के बाद उनके साथ आए एक लड़के ने उनके परिवार को इसकी जानकारी दी, जिसके तुरंत बाद तलाश अभियान शुरू किया।

10 फीट थी तालाब की गहराई

अधिकारियों ने कहा कि पहले छोटी लड़की को निकाला गया और इसके तीन घंटे से अधिक समय बाद बड़ी को निकाला गया। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि नाले की गहराई 10 फीट है।
End of Article