आगरा

Agra News: लेडी दारोगा ने बस कंडक्टर पर बरपाया कहर, एक दो नहीं जड़े धड़ाधड़ इतने थप्पड़Agra News: लेडी दारोगा ने बस कंडक्टर पर बरपाया कहर, एक दो नहीं जड़े धड़ाधड़ इतने थप्पड़

Agra News: आगरा की ई-बस में कंडक्टर के साथ टिकट के किराये को लेकर हुए विवाद पर महिला दरोगा ने कंडक्टर को गालीयां दी और उसे पीटा।

Image

लेडी दारोगा ने बस कंडक्टर पर बरपाया कहर

Agra News: आगरा के ई-बस से महिला दरोगा की एक वीडियो खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में जो महिला दरोगा है उनकी पहचान कर ली गई है। महिला दरोगा का नाम नीतू सिंह है और वे ट्रांस यमुना थाना में तैनात है। इस वीडियो में महिला दरोगा की दबंगई देखने को मिलती है। बता दें कि ई-बस के कंडक्टर के साथ हुए एक विवाद के बाद महिला दरोगा उसे गाली देते हुए और उसकी पिटाई करते हुए नजर आई है। इस घटना को देख बस में सवार यात्रियों ने इसकी वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। उसके बाद से ही ये वीडियो काफी वायरल हो रही है।

इस घटना पर जानकारी मिलने पर डीसीपी सिटी सूरज राय ने महिला दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया और जांच के आदेश दिए। बस के कंडक्टर के साथ हुई मार पिटाई के इस मामले के बाद दूसरी बसों के कंडक्टर में आक्रोश भर गया है।

टिकट बनी विवाद का कारण

कंडक्टर के साथ महिला दरोगा की मारपीट की घटना एक टिकट के विवाद के कारण हुई थी। जानकारी के अनुसार महिला दरोगा बिना वर्दी के ई-बस में सवार होकर टेढ़ी बगिया से रामबाग जा रही थी। बस के कंडक्टर ने जब उनसे किराये के रुपये मांगे तो इस पर महिला दरोगा ने स्टाफ कह कर जवाब दिया। स्टाफ की बात पर जब कंडक्टर ने परिचय पत्र मांगा तो उन्होंने फोन में फोटो दिखाया, जिसे परिचालक मानने को तैयार नहीं था। बस फिर इस पर विवाद हुआ और दरोगा ने कंडक्टर के साथ मारपीट की।

महिला दरोगा का कहना है कि बस कंडक्टर ने वीडियो बनाया है और कंडक्टर का कहना है कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया है। इसके बाद दरोगा ने कंडक्टर को गाली दी और उसका गिरेबान पकडकर उसे तीन थप्पड़ भी मारे। ये पूरी घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article