Agra Metro ने यात्रियों की कर दी मौज, सड़क से सीधे स्टेशन पहुंचेंगे यात्री; एस्केलेटर-फुट ओवरब्रिज का हुआ इंतजाम

Agra Metro: आगरा मेट्रो की येलो लाइन पर पड़ने वाले गुरु का ताल स्टेशन और सिंकदरा स्टेशन तक पहुंचने के लिए सड़क से फुट ओवरब्रिज और एस्केलेटर बनाया जाएगा। फिलहाल, आइएसबीटी स्टेशन की पाइल का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं, जल्द ही बिजली के पोल हटाए जाएंगे। सुरक्षा के लिहाज से यूपीएमआरसी ने सीसीटीवी इंस्टाल करने शुरू कर दिए हैं।

Agra Metro: आगरा मेट्रो से सफर करने वाले लोगों के लिए नई व्यवस्था की जा रही है। अब नेशनल हाईवे-19 के मेट्रो स्टेशन में फुट ओवरब्रिज (FOB) बनाया जाएगा। यह हाईवे के दोनों तरफ बनाया जाएगा। इतना ही नहीं यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों ओर एस्केलेटर लगाए जाएंगे और सीढ़ियां भी बनाई जाएंगी। फिलहाल, आइएसबीटी स्टेशन की पाइल का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं, जल्द ही बिजली के पोल हटाए जाएंगे। सुरक्षा के लिहाज से यूपीएमआरसी ने सीसीटीवी इंस्टाल करने शुरू कर दिए हैं। खंदारी चौराहा से सिकंदरा तिराहा तक 3 किलोमीटर लंबा एलीवेटेड ट्रैक बनाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, 9 मीटर की ऊंचाई पर बन रहे इस ट्रैक के निर्माण के लिए 313 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इससे निर्माण में करीब डेढ़ साल का वक्त लगेगा। इस पर 174 पिलर होंगे। इन पिलरों के बीच की दूरी 28 मीटर रखी गई है।

Agra Metro

आगरा मेट्रो

End of Feed