Agra News: आगरा में खाकी ने दिखाई इंसानियत, मुठभेड़ में घायल हुए अवैध खनन के आरोपी को दिया खून

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 10:55 PM IST

Agra News: आगरा के इरादत नगर थाना क्षेत्र में खनन माफिया की घेराबंदी के दौरान मुठभेड़ में घायल हुए ट्रैक्टर चालक की जान बचाने के लिए पुलिस ने ड्यूटी के साथ ही इंसानियत का फर्ज भी निभाया। मुठभेड़ में बदमाश के पेट और जांघ में गोली लगी। चिकित्सकों ने सात यूनिट रक्त की जरूरत बताई थी। इस पर न सिर्फ छह पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया, बल्कि एक ने परिजन की तरह दवा की भी व्यवस्था की।

KEY HIGHLIGHTS
  1. अवैध खनन को लेकर बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़
  2. आरोपी के पेट और जांघ में लगी गोली
  3. आरोपी को अस्पताल में भर्ती करा पुलिसकर्मी ने डोनेट किया ब्लड

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में खनन माफिया और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई । इस दौरान एक ट्रैक्टर चालक गोलियां लगने से घायल हो गया। घायल हुए ट्रैक्टर चालक की जान बचाने के लिए पुलिस ने ड्यूटी के साथ ही इंसानियत का फर्ज भी निभाया। चालक के इलाज कर रहे चिकित्सकों ने सात यूनिट रक्त की जरूरत बताई थी। इस पर न सिर्फ छह पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया, बल्कि एक ने परिजन की तरह दवा की भी व्यवस्था की। पुलिसकर्मियों के इन प्रयासों के बाद ट्रैक्टर चालक की जान बच गई।

24

पुलिसकर्मियों ने बदमाश को दिया रक्त। (File Photo)

सीओ खेरागढ़ महेश कुमार ने कहा कि इरादत नगर क्षेत्र के सूरजपुरा रोड पर पुलिस मुठभेड़ में मुरैना निवासी ट्रैक्टर चालक आकाश गुर्जर के पेट और जांघ में गोली लगी थी। उसका खून ज्यादा निकल रहा था। पुलिसकर्मियों ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी पहुंचा दिया। घटना की सूचना पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सत्यजीत गुप्ता भी मौके पर आ गए। पुलिस ने घायल के परिजनों के बारे में पता किया। परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी गई, लेकिन कोई नहीं आया और आकाश की हालत गंभीर थी।

End of Feed