आगरा की 'ड्रीम गर्ल' ने सिर्फ दिल ही नहीं, बैंक अकाउंट भी लूटा; ऐसे चलता था ब्लैकमेल का खेल

आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां आगरा की साइबर क्राइम पुलिस ने ग्वालियर से एक साइबर अपराधी को पकड़ा है। अपराधी फर्जी महिला प्रोफाइल और रोबोटिक तकनीक का उपयोग करके लोगों से ठगी करता था और उन्हें ब्लैकमेल करता था। ऐसे में, पुलिस ने आगरा में साइबर ठगी के इस रैकेट का पर्दाफाश कर जांच शुरू कर दी है।

आगरा साइबर क्राइम पुलिस ने ग्वालियर से दुर्गेश सिंह तोमर नामक एक चालाक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, जो हाईटेक तरीके से ठगी करने में माहिर था। दुर्गेश ने फर्जी महिला प्रोफाइल और रोबोटिक तकनीक का उपयोग करके कई लोगों को अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसाकर ठगा। उसकी ठगी का शिकार बनने वाले 15 से 20 लोगों से उसने लगभग 25 लाख रुपये की राशि हड़पी है। पुलिस को अपराधी की गिरफ्तारी के दौरान दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।

Agra Cyber ​​Crime Police arrested criminal

आगरा की ड्रीम गर्ल हुई गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, अपराधी इनका उपयोग ठगी करने के लिए किया करता था। अपराधी के ठगी करने और फंसाने का तरीका बेहद निराला था। वह सोशल मीडिया पर एक लड़की के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से दोस्ती करता और न्यूड फोटो व वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें ब्लैकमेल करता था। इसके बाद, वह टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर लोगों को कम समय में अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश करने के लिए प्रेरित करता था।

End of Feed