122 साल का हुआ UP का ये रेलवे स्टेशन, 1929 में आए थे महात्मा गांधी; जानें क्या है नाम?

आगरा सिटी रेलवे स्टेशन ने अपनी 122वीं सालगिरह पर भव्य "स्टेशन महोत्सव" का आयोजन किया।1903 में ब्रिटिश अधिकारी स्ट्रेची द्वारा स्थापित इस ऐतिहासिक स्टेशन का कायाकल्प किया गया है, जो न केवल इसकी विरासत को संजोता है, बल्कि आगरा की सांस्कृतिक धरोहर को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाता है।

आगरा : आगरा सिटी रेलवे स्टेशन ने अपनी 122वीं सालगिरह पर गौरवशाली इतिहास को फिर से सबके सामने लाने का काम किया है। आगरा रेल मंडल ने इस पुराने स्टेशन को धरोहर के रूप में सजाने-संवारने की पहल की है। स्टेशन की मरम्मत कर इसे नया, सुंदर रूप दिया गया है, जबकि इसकी ऐतिहासिक पहचान को बरकरार रखा गया है। इस खास मौके पर "स्टेशन महोत्सव" का आयोजन किया गया, जिसमें आगरा के सांसद एस.पी. सिंह बघेल मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह स्टेशन सिर्फ सफर की शुरुआत या अंत का स्थान नहीं है, बल्कि आज़ादी की लड़ाई का गवाह भी है।

agra city railway station

आगरा सिटी स्टेशन (फाइल फोटो)

आगरा फोर्ट सबसे पुराना स्टेशन

स्टेशन की नींव 1903 में ब्रिटिश अधिकारी स्ट्रेची ने रखी थी। 1929 में महात्मा गांधी भी यहां आए थे और जनसभाएं की थीं। रेल मंडल की इस कोशिश से स्थानीय लोग गर्व महसूस कर रहे हैं और यह आने वाली पीढ़ियों को अपने अतीत से जोड़ने का एक शानदार जरिया बनेगा। आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन, जो 1874 में स्थापित हुआ, सबसे पुराना स्टेशन है। यह स्टेशन 2025 तक लगभग 151 साल पुराना होगा।

End of Feed