Indian Railway: रेल से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने गुड न्यूज दी है। दैनिक यात्रियों की मांग पर रेलवे ने कोरोना काल में बंद हुई इटावा-आगरा मेमू विशेष ट्रेन को फिर से चाने का फैसला लिया है। इस ट्रेन के चलने से दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस विशेष ट्रेन के लंबे समय से बंद रहने से छात्रों, नौकरीपेशा, व्यापारियों और अन्य यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बार-बार मांग के और यात्रियों की सुविधा के लिए अब इस ट्रेन का 29 जनवरी से नियमित संचालन किया जाएगा।
तीन साल बाद फिर दौड़ेगी इटावा-आगरा पैसेंजर ट्रेन
जन संपर्क अधिकारी रागिनी सिंह के अनुसार, गाड़ी संख्या 04163/04164 इटावा-आगरा कैंट मेमू को रेल प्रशासन ने फिर से चलाने का फैसला लिया है। अनारक्षित आठ डिब्बों वाली यह मेमू ट्रेन 29 जनवरी से शुरू की जाएगी।
