Etawah: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा गांव, प्रेमिका से मिलने गए युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Etawah Crime: यूपी के इटावा जिले में एक युवक प्रेमिका से देर रात उसके घर मिलने गया था। तभी प्रेमिका के पिता ने उसे देख लिया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। गोलियों की आवाज सुन मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Etawah Crime: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां प्रेमिका से मिलने गए एक युवक की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या गोली मारकर की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Crime News

इटावा में प्रेमिका से मिलने गए युवक की गोली मारकर हत्या

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा गांव

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात के सन्नाटे में गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव वालों की नींद खुली और जब गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने अनिल कुमार नाम के व्यक्ति के घर के सामने गली में एक युवक का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ देखा। मृतक की पहचान लवकुश (18) के रूप में हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही लवकुश का परिवार भी मौके पर पहुंचा और पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

End of Feed