Agra Accident: दिल्ली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, डीसीएम और कार से टकराई रोडवेज बस, 2 लोगों की मौत

दिल्ली हाईवे पर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने डीसीएम को टक्कर मारते हुए कार में जा भिड़ी। इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और इसमें दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है। हादसे के बाद से हाईवे पर भारी जाम लगा हुआ है।

Agra Accident: आगरा से दिल्ली जाने वाले दिल्ली हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि एक रोडवेज बस ने डीसीएम और कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। बस की टक्कर से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे के बाद से हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और रास्ते में लगे जाम को क्लियर करने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि यह हादसा थाना सिकंदरा क्षेत्र में हुआ था।

End of Feed