आगरा-दिल्ली हाईवे पर बड़ा हादसा, गैस सिलेंडर से लदा ट्रक सीमेंट से भरे ट्रक में जा घुसा, एक की मौत

आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर आज गैस सिलेंडर से लदा ट्रक सीमेंट से भरे ट्रक से टकरा गया। जिसमें एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति केबिन में फंसने से बुरी तरह घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Agra Road Accident: आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर आज बड़ा सड़क हादसा हो गया। सिकंदरा थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर से लदा ट्रक सीमेंट से भरे ट्रक में जा घुसा। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति केबिन में फंस गया। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही रही कि सिलेंडर लदे ट्रक में आग नहीं लगी जिससे बड़ा हादसा टल गया।

End of Feed