आगरा

झांसी में सड़क हादसा, पिकअप गाड़ी को बचाने में पलटी स्लीपर बस, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

Jhansi Road Accident: कानपुर से सूरत जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर स्लीपर बस के पलटने से आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन को बचाने की चक्कर में यह हादसा हुआ है।

Jhansi Road Accident: झांसी से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कानपुर से सूरत जा रही एक डबल डेकर स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे सड़क पर चीख-पुकार मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गनीमत यह रही की हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सड़क पर खराब खड़े पिकअप गाड़ी को बचाने की चक्कर में यह हादसा हुआ है। बस चालक ने पिकअप बस को बचाने के लिए वाहन को घुमाया और इस दौरान सड़क पर लगे बिजली के कई खंभों को तोड़ते हुए बस पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यात्रियों को बस से बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article