आगरा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की कैंटर से जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौके पर मौत

Agra Accident News: आगरा में आज सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक की कैंटर से टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

Agra Accident News: आगरा में एक तेज रफ्तार ट्रक और कैंटर की आपस में भिंड़त होने से भीषण हादसा हो गया। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग वहां पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचा। इस घटना की वजह से राजमार्ग पर जाम भी लग गया। पुलिस ने मौके पर जाम को हटवा दिया।

Accident

आगरा में रोड एक्सीडेंट

दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

यह भीषण हादसा खंदौली थाना क्षेत्र के हाथरस रोड पर पीली पोखर के पास हुआ। दोनों वाहनों के बीच इतनी जोरदार टक्कर हुई कि ट्रक और कैंटर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही जान चली गई। बताया जा रहा है इस दुर्घटना का शिकार हुए लोग केटरिंग का काम करते थे। ये लोग आगरा-धौलपुर रोड पर एक शादी में काम करके अलीगढ़ जा रहे थे।

End of Feed