अगले 10 दिनों का मौसम: Delhi NCR में सताएगी ठंड या मिलेगी राहत, ठिठुरन से कांपेगा यूपी और बिहार

अगले 10 दिनों का मौसम: इन दिनों देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली एनसीआर से लेकर बिहार तक ठंड पड़ रही है। वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड में अगले 10 दिनों तक मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। जानें अपडेट्स...

अगले 10 दिनों का मौसम: देशभर में ठंड का असर देखा जा रहा है। दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड समेत उत्तर भारतीय राज्यों में जमकर ठंड पड़ रही है। बिहार में ठंड के साथ-साथ कोहरा का भी मार झेलना पड़ रहा है। वहीं, यूपी में मिलाजुला असर है। इसके साथ ही उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की शुरुआत हो गई है। बीते दिनों दोनों पहाड़ी राज्यों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फ गिरने के साथ ही तापमान नीचे लुढ़क गया और ठंड बढ़ गई है। इसी बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 10 दिनों के मौसम की जानकारी दी है। जानिए कि दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में अगले 10 दिनों तक मौसम का हाल कैसा रहेगा।

agle 10 dinon ka mausam

कैसा रहेगा मौसम का हाल।

दिल्ली-एनसीआर में अगले 10 दिनों का मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में अगले 10 दिनों तक मौसम की मार सताने वाली है, क्योंकि एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले 10 दिनों तक न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री से नौ डिग्री के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही सर्द हवाएं चलेंगी, जिस वजह से चुभन वाली ठंड पड़ेगी। इसके साथ ही 17 दिसंबर तक आसमान साफ रहेगा और 18 व 19 को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बता दें कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद समेत अन्य शहरों में भी कमोबेश मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहने वाला है।

End of Feed