10 Din Ka Mausam: 20 अक्टूबर तक मौसम लेगा करवट, दिल्ली से दक्षिण भारत तक आंधी-बारिश और ओलों से बढ़ेगी मुश्किल

Agle 10 Din Ka Mausam 11 to 20 October 2026 (अगले 10 दिनों का मौसम कैसा रहेगा) Floods, Cloudburst, IMD Red, Yellow Alert weather Update: अक्टूबर के दूसरे दौर में कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली से लेकर दक्षिण भारत तक कई इलाकों में गरज-चमक, आंधी और भारी बारिश की संभावना जताई है, जबकि कुछ राज्यों में ओले गिरने का भी खतरा है।

Agle 10 Din Ka Mausam Kaisa Rahega (अगले 10 दिन का मौसम): देशभर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 11 से 17 अक्टूबर के बीच दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और दक्षिणी राज्यों में बारिश, तेज आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा फिलहाल सुपौल, रांची, सुंदरगढ़, बरगढ़, बीजापुर, हैदराबाद, बेलगावी और पणजी से होकर गुजर रही है। इसके अलावा, यह रेखा 27.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 86.5 डिग्री पूर्वी देशांतर से होते हुए 15 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 72 डिग्री पूर्वी देशांतर तक फैली हुई है।

Agle 10 Din Ka Mausam

अगले 10 दिन का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश तक निचले वायुमंडलीय स्तर पर एक ट्रफ बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के रूप में मौजूद है। मन्नार की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण तमिलनाडु के तटीय इलाकों तथा लक्षद्वीप और आसपास के क्षेत्रों में भी चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि मलक्का जलडमरूमध्य के ऊपर बना ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान सागर की ओर बढ़ सकता है। इसके प्रभाव से 13 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके विकसित होने से आने वाले दिनों में क्षेत्रीय मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

End of Feed