उदयपुर की MLSU यूनिवर्सिटी में गिलहरी का आतंक, एक महीने में 18 लोगों को काटा; डॉक्टर ने बताई वजह

Udaipur Squirrel Attack: उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के आर्ट्स कॉलेज में एक आक्रामक गिलहरी ने दहशत फैला दी है। पिछले एक महीने में यह 18 से अधिक लोगों को काट चुकी है।

Udaipur Squirrel Attack: राजस्थान के उदयपुर स्थित मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (Mohanlal Sukhadia University) (एमएलएसयू) के आर्ट्स कॉलेज में इन दिनों एक अजीब और चिंताजनक स्थिति बनी हुई है। यहां एक आक्रामक गिलहरी ने छात्रों और स्टाफ के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है। बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने में यह गिलहरी 18 से ज्यादा लोगों को काट चुकी है। कॉलेज के छात्रों और कर्मचारियों के अनुसार, यह गिलहरी कई दिनों से कैंपस में घूम रही है और अचानक लोगों पर हमला कर देती है।

Udaipur squirrel attack

छात्रों और स्टाफ में फैला डर का माहौल

(Photo: Times Now Digital)

गिलहरी के हमले के बाद कई लोगों ने लगवाए एंटी-रेबीज इंजेक्शन

कई बार यह गलियारों में चलते लोगों का पीछा करती है और कुछ मामलों में कमरों के अंदर भी घुस जाती है। गिलहरी के हमले के बाद कई लोगों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने पड़े हैं, जिससे डर और चिंता और बढ़ गई है। कॉलेज प्रशासन (Rajasthan News Today) ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। आर्ट्स कॉलेज के डीन प्रोफेसर मदन सिंह राठौड़ ने बताया कि कुछ दिन पहले ही इस घटना की जानकारी मिली थी। इसके बाद एक पशु बचाव टीम को बुलाया गया था, लेकिन टीम गिलहरी को पकड़ने में सफल नहीं हो पाई। अब दोबारा टीम को बुलाकर इसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

End of Feed