चंडीगढ़ में AC कंप्रेसर ब्लास्ट, तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे

चंडीगढ़ स्थित महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट में एसी के कंप्रेसर में विस्फोट होने से तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। हालांकि विस्फोट के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भवन की छत पर लगे एयर कंडीशनर (एसी) के कंप्रेसर में अचानक तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Chandigarh AC compressor blast

चंडीगढ़ में AC कंप्रेसर ब्लास्ट

घटना के तुरंत बाद संस्थान के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।

End of Feed