Abohar Mayoral Election : ‘जनादेश हमारा, मेयर तुम्हारा कैसे?’ अबोहर चुनाव को लेकर BJP का AAP पर बड़ा हमला

पंजाब के अबोहर नगर निगम के मेयर चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा का दावा है कि स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद उसे मेयर पद से वंचित कर दिया गया।

पंजाब के अबोहर नगर निगम के मेयर चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने और जनादेश की “दिनदहाड़े चोरी” करने का गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा का दावा है कि स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद उसे मेयर पद से वंचित कर दिया गया। भाजपा के मुताबिक, अबोहर नगर निगम में कुल 50 पार्षद हैं, जिनमें भाजपा ने 28 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। वहीं आम आदमी पार्टी को 20 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस और एक निर्दलीय के खाते में एक-एक सीट आई थी। ऐसे में लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुसार मेयर पद पर भाजपा का दावा मजबूत था।

Abohar mayoral election 2026

अबोहर मेयर चुनाव को लेकर बीजेपी ने 'आप' पर लगाए आरोप

हालांकि मेयर चुनाव में AAP प्रत्याशी को 27 वोट मिले और वह विजयी घोषित कर दिया गया। भाजपा का आरोप है कि यह परिणाम जनादेश के विपरीत है और पूरी चुनाव प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं।

End of Feed