Delhi News : कुख्यात अपराधी जितेंद्र उर्फ जीतू पर बड़ा एक्शन, AATS ने फ्रीज की 5 करोड़ की अवैध संपत्ति

आरोपी और उसकी पत्नी ज्योति को कोर्ट में अपनी संपत्ति के वैध दस्तावेज पेश करने के लिए कहा गया था, लेकिन वे ऐसा करने में नाकाम रहे। इसके बाद कोर्ट ने इन सभी संपत्तियों को फ्रीज करने का आदेश जारी कर दिया।

दिल्ली पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। नॉर्थ-वेस्ट जिले की AATS टीम ने कुख्यात अपराधी जितेंद्र उर्फ जीतू की करीब 5 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। आरोपी को पहले ही भारत नगर थाने द्वारा “बैड कैरेक्टर (BC)” घोषित किया जा चुका है। यह पूरी कार्रवाई डीसीपी नॉर्थ-वेस्ट आकांशा यादव के नेतृत्व में की गई, जिनके निर्देशन में पुलिस टीम लगातार संगठित अपराध के नेटवर्क को तोड़ने में जुटी हुई है।

AATS Action on Jitendra

दिल्ली पुलिक की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र उर्फ जीतू लंबे समय से अवैध जुए के धंधे से जुड़ा हुआ था और उसने इसी से करोड़ों की संपत्ति खड़ी की थी। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी एक संगठित नेटवर्क चलाता था, जिसमें कई लोग शामिल थे और इससे मोटी कमाई की जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने कुल 10 अचल संपत्तियों, दो लग्जरी गाड़ियों और कई बैंक खातों को चिन्हित किया। जब इनकी जांच की गई तो पाया गया कि ये संपत्तियां अवैध कमाई से खरीदी गई हैं। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर इन्हें फ्रीज कर दिया गया। जिन गाड़ियों को जब्त किया गया है, उनमें टोयोटा फॉर्च्यूनर और महिंद्रा थार जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं।

End of Feed