शहर

वीडियो कॉल, दोस्ती और रेप केस, पत्नी सरगना, पति, बेटा-बहू 2 नंबरी; ब्लैकमेलर फैमिली का पर्दाफाश

मध्य प्रदेश के शाजापुर में ब्लैकमेल कर लोगों से रुपये ऐंठने वाली फैमिली का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी वीडियो कॉल, दोस्ती और फिर रेप केस में फंसाने की धमकी देते थे और इसी के दम पर लाखों की वसूली करते थे।

Image

ब्लैकमेंलर फैमिली का पर्दाफाश

मध्य प्रदेश के शाजापुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार ने मिलकर ब्लैकमेलिंग का ऐसा जाल बुना, जिसमें बुजुर्गों और पुलिसकर्मी तक को नहीं छोड़ा गया। पत्नी गैंग की सरगन और पति, बेटा व बहू उसके साथी। ये वीडियो कॉल, दोस्ती और फिर रेप केस में फंसाने की धमकी देते थे और इसी के दम पर लाखों की वसूली करते थे।

शाजापुर जिले में एक फैमिली गैंग का खुलासा हुआ है, जो सोशल मीडिया के जरिए लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करता था। गैंग की मास्टरमाइंड पार्वती बैरागी, लोगों से पहले दोस्ती करती और फिर व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर बातचीत बढ़ाती। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए सामने वाले की रिकॉर्डिंग कर लेती…और उसी वीडियो को हथियार बनाकर ब्लैकमेलिंग शुरू हो जाती। इस गैंग में पार्वती का पति राजेंद्र, बेटा शरद और बहू संजना भी शामिल थे, जो लोगों को डराने, घर जाकर दबाव बनाने और कैश में पैसे वसूलने का काम करते थे।

आरोपी प्रोफाइल

- पार्वती बैरागी – गैंग की मास्टरमाइंड औपचारिक रूप से अनपढ़, लेकिन पढ़ना-लिखना जानती है सोशल मीडिया चलाने में माहिर लोगों से दोस्ती कर वीडियो कॉल के जरिए जाल में फंसाती थी

राजेंद्र बैरागी – पति

इकलेरा मंदिर में पूजा-पाठ करता है पत्नी के साथ मिलकर पीड़ितों के घर जाकर दबाव बनाता था

- शरद बैरागी – बेटा

10वीं पास, पेशे से ड्राइवर

धमकी देना, पैसे लेना और लोकेशन तय करना इसका काम था

- संजना बैरागी – बहू

12वीं पास गैंग की गतिविधियों में सहयोग, संपर्क और दबाव बनाने में भूमिका

पुलिस जांच में सामने आया कि यह पूरा परिवार मिलकर 2023 से इस गैंग को चला रहा था। हाल ही का ताजा मामला 70 साल के रमेशचंद्र पाटीदार इस गैंग के शिकार बने। मंदिर में मुलाकात के बाद पार्वती ने उनसे संपर्क बढ़ाया। पहले बीमारी का बहाना बनाकर पैसे मांगे फिर वीडियो कॉल कर बातचीत रिकॉर्ड की और इसके बाद शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल। दो दिन बाद फोन कर कहा गया कि वीडियो पति और बेटे ने देख लिया है…घर आकर झगड़ा करेंगे मामला शांत करना है तो पैसे दो…इसके बाद लगातार धमकियां दी गईं वीडियो वायरल करने की। झूठे रेप केस में फंसाने की…डर के चलते बुजुर्ग करीब 2 साल में 33 लाख रुपए दे बैठे।

मामले की शिकायत मिलने के बाद शाजापुर कोतवाली पुलिस हरकत में आई…और 11 अप्रैल को शुजालपुर से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों के पास से करीब 10 लाख रुपए नकद और एक कार बरामद की गई है। साथ ही उनके मोबाइल भी जब्त कर लिए गए हैं, जिनकी जांच जारी है। हालांकि, कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को जमानत मिल चुकी है।

50 साल से ज्यादा उम्र के सीधे-साधे लोगों को टारगेट

शाजापुर कोतवाली के थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने कहा कि सोशल मीडिया पर दोस्ती और भरोसा जीतना वीडियो कॉल कर रिकॉर्डिंग करना वीडियो वायरल, बदनामी और झूठे केस की धमकी कैश में किश्तों में पैसे वसूलना ताकि कोई डिजिटल सबूत न बचे। जांच में यह भी सामने आया है कि इस गैंग ने एक सब-इंस्पेक्टर को भी नहीं छोड़ा। उसे भी दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे मांगने की कोशिश की गई।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article