अनुराग ढांडा ने सीएम सैनी पर साधा निधाना, कहा- पंजाब में भाजपा से जुड़ने को तैयार नहीं एक भी युवा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर पंजाब में कथित सदस्यता कार्यक्रम को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक लाभ के लिए हरियाणा के युवाओं को पंजाब का बताकर प्रस्तुत किया गया, जो पद की गरिमा के विपरीत है। ढांडा ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर पंजाब की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है और जनता अब ऐसे कदमों पर सवाल उठा रही है।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर पंजाब में कथित तौर पर फर्जी सदस्यता कार्यक्रम आयोजित करने का आरोप लगाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से इस तरह की राजनीति की अपेक्षा नहीं की जाती और यह पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है।

Anurag Dhanda (File Photo)

अनुराग ढांडा (फाइल फोटो)

अनुराग ढांडा का आरोप है कि पंजाब में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए हरियाणा के युवाओं को पंजाब का बताकर मंच पर प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री आखिर किसे भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके मुताबिक, एक ओर हरियाणा में युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे, वहीं दूसरी ओर उन्हें राजनीतिक आयोजनों में इस्तेमाल किया जा रहा है, जो युवाओं के साथ अन्याय है।

End of Feed