पंजाब के अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग से मचा हड़कंप, AAP नेता जयपाल सिंह बाऊ समेत दो लोग घायल

पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी से जुड़े नेता जयपाल सिंह बाऊ पर सरेआम फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पार्किंग विवाद को लेकर शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते गोलीबारी में बदल गया, जिसमें जयपाल सिंह बाऊ समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

Jaipal Singh Bau: पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी से जुड़े नेता जयपाल सिंह बाऊ पर सरेआम फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घायल अवस्था में जयपाल सिंह बाऊ को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना अमृतसर के कोट आत्मा राम क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि गाड़ी पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला गोलीबारी तक पहुंच गया।

AAP Leader Jaipal Singh Bau

AAP नेता जयपाल सिंह बाऊ (फाइल फोटो)

जयपाल सिंह बाऊ समेत दो लोग हुए घायल

इस फायरिंग में आम आदमी पार्टी से जुड़े जयपाल सिंह बाऊ और नरेंद्र सिंह घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि जयपाल सिंह बाऊ आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ वॉलंटियर हैं और अमृतसर के वार्ड नंबर 42 के प्रभारी भी रह चुके हैं। वह नगर निगम चुनाव में भी वार्ड नंबर 42 से पार्टी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके हैं।

End of Feed