LIVE
शहरों के ताज़ा समाचार, 22 अक्टूबर 2023 LIVE: कन्या पूजन में यूपी के गोंडा ने रचा इतिहास, दिल्ली के सराय काले खां फ्लाईओवर का उद्घाटन
आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 22 अक्टूबर 2023 LIVE: LIVE: यूपी के गोंडा ने कन्या पूजन में इतिहास रच दिया है। यहां एक साथ 11888 बेटियों का कन्या पूजन हुआ है, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सराय काले खां के टी जंक्शन पर एक फ्लाईओवर का उद्घाटन किया है। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :
OCT 22, 2023 19:43 IST
कन्या पूजन में यूपी के गोंडा ने रचा इतिहास
यूपी के गोंडा ने कन्या पूजन में इतिहास रच दिया है। यहां एक साथ 11888 बेटियों का कन्या पूजन हुआ है। दुर्गा पूजा का आयोजन शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज परिसर में हुआ था।
OCT 22, 2023 17:51 IST
राजस्थान: BJP की दूसरी सूची पर विरोध तेज
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। यहां चित्तौड़गढ़, अलवर, जयपुर और राजसमंद समेत छह जिलों में कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहें हैं। चित्तौड़गढ़ में प्रदेशाध्यक्ष के घर पर पथराव भी हुए।
OCT 22, 2023 17:46 IST
यूपी: संभल में इंस्पेक्टर पर हमला
यूपी के संभल में चंदौसी थाने में इंस्पेक्टर सत्येंद्र पवार पर ब्लेड से हमला हुआ, आरोपी ने इंस्पेक्टर के चेहरे पर वार किया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी को लंबे समय से अवसाद से पीड़ित बताया जा रहा है।
OCT 22, 2023 17:42 IST
दिल्ली के सराय काले खां फ्लाईओवर का उद्घाटन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सराय काले खां के टी जंक्शन पर एक फ्लाईओवर का उद्घाटन किया है। आईटीओ से आश्रम की यात्रा करने वाले लोगों को इससे सुविधा होगी।
OCT 22, 2023 14:55 IST
गाजियाबाद होटल में मिला युवती का शव
गाजियाबाद के एक होटल में आज सुबह युवती का शव मिला है। युवती के परिजनों ने उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। शनिवार की रात को प्रेमी होटल के काउंटर पर चाभी जमा करके फरार है।
OCT 22, 2023 14:53 IST
दिल्ली की हवा हुई जहरीली
दिल्ली में हवा की दिशा बदलने के कारण यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया है। सफर के मुताबिक दिल्ली का एक्यूआई 302 दर्ज हुआ है।
OCT 22, 2023 14:51 IST
अयोध्या में सीएम योगी का दूसरा दिन
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने अयोध्या दौरे के दूसरे दिन संतो से आशीर्वाद लिया और रामनगरी की सिद्ध पीठ छोटी देवकाली मंदिर में पूजा की। सीएम योगी ने रामकथा पार्क से 50 रोडवेज बसों को हरी झंडी भी दिखाई।
OCT 22, 2023 14:46 IST
MP: उज्जैन में जारी जांच अभियान
मध्य प्रदेश के उज्जैन में एफएसटी की टीमें गाड़ियों की जांच कर रही है। एमपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह जांच अभियान चलाया गया है। जिसमें तीन इलाकों से 17 लाख रुपये बरामद हुए हैं।
OCT 22, 2023 13:38 IST
पुणे में नशे में ड्राइवर ने चलाई बस
पुणे में एक ड्राइवर शराब के नशे में बस को बार बार आगे पीछे कर रहा था, जिस कारण अंदर बैठे लोग डर के मारे चिल्ला रहे थे। ड्राइवर की लापरवाही पर पुलिस ने उस पर एक्शन लिया है और उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।
OCT 22, 2023 10:30 IST
CM योगी ने की मिशन महिला सारथी की शुरुआत
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन महिला सारथी का उद्घाटन किया और 51 साधारण BS VI बसों को हरी झंडी दिखाई।
OCT 22, 2023 09:51 IST
बम की सूचना पर दिल्ली-मुंबई विमान की आपात लैंडिंग, यात्री गिरफ्तार
दिल्ली जाने वाले अकासा एयर के एक विमान में बम की सूचना मिलने के बाद शनिवार को उसे मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में लैंड कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि विमान में बम की सूचना महज अफवाह साबित हुई।
OCT 22, 2023 09:19 IST
UP में इस बार पहाड़ों जैसी पड़ेगी ठंड
उत्तर प्रदेश में इस बार पहाड़ों जैसी ठंडने की उम्मीद है। पारा मानइस में जा सकता है। मौसम विज्ञान के मुताबिक, नवंबर के पहले हफ्ते से इसी शुरुआत होगी और 15 फरवरी तक सर्दी के सितम का सिलसिला जारी रहेगा।
OCT 22, 2023 08:03 IST
दिल्ली में 'खराब' श्रेणी में वायु गुणवत्ता
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार की सुबह वायु गुणवत्ता 266 रिकॉर्ड की गई है जो 'खराब' श्रेणी में आती है।
OCT 22, 2023 07:54 IST
मऊ दंगा, गैंगरेप के सभी 15 आरोपी बरी
मऊ जिले में दंगे के दौरान एडवोकेट त्रिवेणी प्रसाद समेत 15 आरोपियों को सामूहिक दुष्कर्म के मामले में CBI कोर्ट ने शनिवार को बरी कर दिया। 2005 के इस मामले में सभी आरोपियों ने करीब डेढ़ साल तक जेल में सजा भी काटी थी।
OCT 22, 2023 07:53 IST
इटावा में टीचर ने छात्रा से की छेड़छाड़
इटावा में क्लास के अंदर एक टीचर ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की है। छेड़छाड़ का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
OCT 22, 2023 06:37 IST
आज़म खान ने कहा हमारा भी हो सकता है एनकाउंटर
सपा नेता आजम खान को एनकाउंटर का डर सता रहा है। रामपुर जेल से बाहर निकलने पर आज़म खान ने कहा कि उनका भी एनकाउंटर किया जा सकता है।
OCT 22, 2023 05:29 IST
नवरात्र की अष्टमी पर मंदिरों में भारी भीड़
नवरात्र पर्व की अष्टमी के दिन तड़के सुबह से ही माता के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी लगने लगी है।
OCT 22, 2023 05:20 IST
बिहार के देवबंद में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 15 घायल
बिहार के मुजफ्फरपुर के देवबंद स्टेट हाईवे-59 पर अज्ञात वाहन ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। उसमें सवार 15 श्रद्धालु घायल हो गए। 6 की हालत गंभीर है।
OCT 22, 2023 05:20 IST
UP के मदरसों में विदेशी फंडिंग की होगी जांच
यूपी में संचालित मदरसों हो रही विदेशी फंडिंग से शैक्षिक कार्यों की जगह अन्य चीजों में दुरुपयोग की जांच के लिए एटीएस के एडीजी की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया है।
OCT 22, 2023 05:29 IST
अमरोहा सड़क हादसे में सगे भाइयों की मौत
यूपी के अमरोहा में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में 2 सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों आदमपुर के कस्बा ढबारसी से दुर्गा पूजा व व्रत परायण की सामग्री लेकर घर लौट रहे थे।
