LIVE

शहरों के समाचार, 21 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS : राजस्थान में कोविड-19 के चार नए मरीज आए सामने, लखनऊ के अकबरपुर में बुलडोजर एक्शन,

Pushpendra YadavUpdated Dec 21, 2023, 21:05 IST

शहरों के समाचार, 21 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS :  राजस्थान में कोविड-19 के चार नए मरीज आए सामने, लखनऊ के अकबरपुर में बुलडोजर एक्शन,
शहरों के समाचार, 21 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS : राजस्थान में कोविड-19 के चार नए मरीज आए सामने, लखनऊ के अकबरपुर में बुलडोजर एक्शन,

आज के समाचार (Aaj Ke Hindi Samachar) 21 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS : राजस्थान में करोना वायरस के 4 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना के 2 मामले जैसलमेर से सामने आए हैं जबकि दो अन्य मामले जयपुर से सामने आए हैं। लखनऊ के अकबरपुर में अवैध बस्ती और बाजारों पर बुलडोजर एक्शन हुआ है, दिल्ली के बाराखंभा रोड में गोपालदास बिल्डिंग में भंयकर आग लग गई। इसके राज्यों के समाचार कुछ इस प्रकार है।

DEC 21, 2023 20:53 IST

Ranchi News: ठंड और शीतलहर की वजह से झारखंड में सरकारी स्कूल 26 दिसंबर से बंद

झारखंड सरकार ने राज्य में बढ़ती ठंड और शीतलहर के असर को देखते हुए 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। राज्य सरकार के स्‍कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इससे संबंधित आदेश बुधवार को जारी कर दिया। इसे तत्‍काल प्रभाव से लागू किया गया है।
DEC 21, 2023 20:39 IST

Bijapur News: बीजापुर में नक्सलियों ने दो बसों को किया आग के हवाले

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने बृहस्पतिवार को दो यात्री बसों में आग लगा दी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि जिले बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिम्मापुर गांव के करीब नक्सलियों ने एक यात्री बस को तथा दुईगुड़ा गांव के करीब एक अन्य यात्री बस में आग लगा दी है।
DEC 21, 2023 20:07 IST

नोएडा में नेपाल से आया व्यक्ति कोरोना संक्रमित

नोएडा जिले में कोरोना का एक मामला सामने आया है, जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरीके से सतर्कता बरत रहा है। सेक्टर-36 में रहने वाला ये व्यक्ति जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव मिला है। नेपाल से लौटे इस व्यक्ति ने प्राइवेट लैब में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर जांच के लिए नमूने दिए थे। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
DEC 21, 2023 19:47 IST

Ghaziabad News: पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, युवकों ने सोसायटी के गेट पर गार्डों को पीटा

गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र में सोसायटी के गेट पर खड़े गार्डों को कुछ लोगों ने पीट दिया। घटना बुधवार रात की है। गुरुवार सुबह वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
DEC 21, 2023 19:30 IST

Begusarai News: ज्वेलरी शॉप से 1 करोड़ के आभूषण की लूट

बिहार के बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को बेखौफ लुटेरे दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप में धावा बोलकर करीब एक करोड़ रुपए के आभूषण लूटकर फरार हो गए। इस दौरान विरोध करने पर लुटेरों ने एक कर्मचारी को गोली भी मार दी, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।
DEC 21, 2023 19:24 IST

Gurugram News: हरियाणा में शहरी गैस वितरण नीति लागू करेगी सरकार

हरियाणा सरकार गैस पाइपलाइन और सीएनजी स्टेशनों जैसे आपूर्ति से जुड़े बुनियादी ढांचों की स्थापना के लिए मंजूरी प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए एक व्यापक शहरी गैस वितरण नीति पेश करेगी।
DEC 21, 2023 18:59 IST

Jamnagar News: आईसीयू में ऑक्सीजन मास्क में आग लगने से मरीज झुलसा

जामनगर में एक सरकारी अस्पताल की गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) में ऑक्सीजन मास्क में आग लगने से बृहस्पतिवार को एक मरीज झुलस गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
DEC 21, 2023 18:46 IST

Delhi News: दिल्ली में आवासीय इमारत की चौथी मंजिल से गिरी लड़की

उत्तरी दिल्ली में एक आवासीय इमारत की चौथी मंजिल से एक 17 साल की लड़की गिर गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पुलिस सभी एंगल से घटना की जांच कर रही है।
DEC 21, 2023 18:46 IST

Rajasthan Covid Update: राजस्थान में कोविड-19 के चार नए मरीज आए सामने

Rajasthan Covid Update: राजस्थान में करोना वायरस के 4 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना के 2 मामले जैसलमेर से सामने आए हैं जबकि दो अन्य मामले जयपुर से सामने आए हैं।
DEC 21, 2023 17:49 IST

Baliya News: चोरी के लिये घर में घुसे व्यक्ति ने महिला से किया बलात्कार

यूपी के बलिया में बलात्कार करने का एक मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, शहर के एक घर में घुसे चोर ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शहर के कलेक्ट्रेट मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
DEC 21, 2023 17:32 IST

Delhi News: आश्रम में DTC बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दक्षिणी दिल्ली के आश्रम इलाके में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक बस में बृहस्पतिवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अपराह्न 12 बजकर 52 मिनट पर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि आग डीटीसी बस के पिछले हिस्से में लगी थी।
DEC 21, 2023 17:28 IST

Lalitpur News: मोबाइल ऐप से होगा ऑनलाइन हाउस टैक्स कलेक्शन

उत्तर प्रदेश को उन्नति के मार्ग पर लाने की मंशा से कार्य कर रही योगी सरकार ने एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का सहारा लेकर प्रदेश की दशा-दिशा में बदलाव के सकारात्मक बदलाव की पहल शुरू कर दी है। ललितपुर में ऑनलाइन हाउस टैक्स कलेक्शन की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए मोबाइल ऐप बेस्ड वेब पोर्टल का विकास किया जा रहा है।
DEC 21, 2023 17:15 IST

Varanasi News: वाराणसी से दिल्ली की सीधी उड़ान के लिए हो जाएं तैयार, 15 जनवरी से सेवा शुरू; जानें टाइमिंग

Varanasi News: वाराणसी से दिल्ली के लिए सीधी उड़ान सेवा 15 जनवरी से शुरू होगी। एयर इंडिया 15 जनवरी से वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयर पोर्ट से दिल्ली और वाराणसी के बीच सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है।
DEC 21, 2023 15:49 IST

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने बाढ़ से तबाह तूत्तुक्कुडि का किया दौरा

तमिलनाडु में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने तथा बाढ़ प्रभावित लोगों को सांत्वना देने के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बृहस्पतिवार को दक्षिणी जिलों का दौरा किया।
DEC 21, 2023 15:30 IST

Ayodhya News: राम मंदिर निर्माण से जुड़े विकास कार्यों का CM योगी ने लिया जायजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए। संकट मोचन हनुमान के दर्शन कर सीएम योगी ने सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामलला के दर्शन, आरती के साथ परिक्रमा की। सीएम ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति का भी जायजा लिया। इसके पहले अयोध्या पहुंचने पर रामकथा हेलीपैड पर सीएम को सलामी दी गई। इस माह में मुख्यमंत्री का दूसरी बार अयोध्या आगमन हुआ है।
DEC 21, 2023 15:25 IST

Baghpat News: गांजा तस्करी करने के आरोप में दो महिला गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान गांजा तस्करी करने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया और उनके पास से 3 किलो 150 ग्राम गांजा जब्त किया। आरोपी महिला समरजहां (25) और कमरजहां (35) को गिरफ्तार किया गया है।
DEC 21, 2023 15:05 IST

Mumbai News: मझगांव यार्ड में शंटिंग इंजन पटरी से उतरा, कई ट्रेन की आवाजाही प्रभावित

मुंबई के सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन के पास बृहस्पतिवार दोपहर को मझगांव यार्ड में शंटिग इंजन का एक पहिया पटरी से उतर गया, जिससे मध्य रेलवे (सीआर) की मुख्य रेल लाइन पर कई ट्रेन की आवाजाही प्रभावित हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
DEC 21, 2023 14:52 IST

लखनऊ के अकबरपुर में बुलडोजर एक्शन

लखनऊ के अकबरपुर में अवैध बस्ती और बाजारों पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज भी हुआ है।
DEC 21, 2023 14:50 IST

अयोध्या राम मंदिर के लिए 108 फीट की अगरबत्ती

अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के मौके पर 108 फीट की अगरबत्ती बन रही है। यह अगरबत्ती इतनी विशाल है कि यह डेढ़ महीने तक जलती रहेगी।
DEC 21, 2023 14:07 IST

गोंडा में शौहर ने व्हाट्सऐप से दिया तीन तलाक

गोंडा में एक महिला को उसके शौहर ने व्हाट्सऐप मैसेज से तीन तलाक दे दिया। महिला ने अपने भाई को किडनी दी थी, जिसके बदले में उसके शौहर ने 40 लाख रुपये की मांग की थी, जब महिला ने ऐसा करने से मना कर दिया, तो उसके शौहर ने उसे तीन तलाक दे दिया।