LIVE
शहरों के ताज़ा समाचार, 20 अक्टूबर 2023 LIVE: गुजरात में देह व्यापार के खिलाफ कसी नकेल, शारदीय नवरात्रि पर पटना के कई रूट में बदलाव
आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 20 अक्टूबर 2023 LIVE: LIVE: गुजरात में देह व्यापार के खिलाफ अभियान चलाया गया है, जिसके चलते स्पा सेंटर और होटलों में छापेमारी चल रही है, शारदीय नवरात्रि में पटना में जाम लगने से रोकने के लिए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :
OCT 20, 2023 16:36 IST
अमरोहा में घर में लगी आग
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में मूंढा मुकारी गांव के एक घर में आग लग गई। इस हादसे में एक महिला और दो बच्चों की मौत हो गई। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
OCT 20, 2023 15:21 IST
गुजरात में देह व्यापार के खिलाफ कसी नकेल
गुजरात में देह व्यापार के खिलाफ अभियान चलाया गया है, जिसके चलते स्पा सेंटर और होटलों में छापेमारी चल रही है। अभ तक सौ से अधिक लोग गिरफ्तार हो चुके है।
OCT 20, 2023 15:14 IST
शारदीय नवरात्रि पर पटना के कई रूट में बदलाव
शारदीय नवरात्रि में पटना में जाम लगने से रोकने के लिए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक पटना के कई अहम रूट में चेंज किया गया है।
OCT 20, 2023 15:12 IST
राष्ट्रपति मुर्मु पहुंची गया
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु आज बिहार के गया में पहुंची है, वे यहां सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ साउथ बिहार के दीक्षांत समारोह में टॉपर्स को सम्मानित करेंगी।
OCT 20, 2023 15:09 IST
शराब बेचने के विरोध में हत्या
बिहार के गोपालगंज में शराब बेचने का विरोध करने के लिए एक युवक की हत्या कर दी गई है। आरोपी ने युवक को चाकू गोदकर मार डाला।
OCT 20, 2023 15:02 IST
मरम्मत कार्य के चलते कई रेल सेवाएं रद्द
राजस्थान के सिरोही में मरम्मत कार्य के चलते पश्चिमी रेलवे की कई रेल सेवाएं रद्द रहेंगी। पश्चिम रेलवे के मुम्बई सेट्रल मंडल पर खार रोड-गोरेगांव रेलखण्ड के बीच नॉन इंटरलॉकिंग काम चल रहा है, जिसके चलते कुछ दिन रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
OCT 20, 2023 14:58 IST
मेरठ: पति ने की पत्नी की हत्या
उत्तर प्रदेश के मेरठ में अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पति ने बीती रात को सोती हुई पत्नी का गला काटकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
OCT 20, 2023 14:54 IST
लखनऊ में डेंगू का प्रकोप
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अब तक डेंगू के 1100 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। गुरुवार को यहां 38 नए मरीजों की पुष्टि हुई, साथ ही एक महिला की डेंगू से मौत भी हो गई।
OCT 20, 2023 12:15 IST
एमपी: सीहोर में दो मजदूरों की मौत
मध्य प्रदेश के सीहोर में पुलिया निर्माण के दौरान हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। निर्माण कार्य के दौरान मिक्सर मशीन के हाई टेंशन बिजली के तार से टकराने से दो मजदूरों की जान चली गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
OCT 20, 2023 12:07 IST
रैपिड एक्स का हुआ उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश की पहली रैपिड रेल का उद्घाटन कर दिया है। ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद उन्होंने इसमें यात्रा भी की।
OCT 20, 2023 10:27 IST
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक एक्सीडेंट में 4 की मौत
श्रीनगर से राजस्थान जा रहे एक ट्रक के कल रात झज्जर कोटली इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई।
OCT 20, 2023 09:44 IST
दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स पहुंचा 108
दिल्ली में प्रदूषण फिलहाल नियंत्रण में दिखाई दे रहा है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के अनुसार दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 108 जो मध्यम श्रेणी में है।
OCT 20, 2023 08:23 IST
जालंधर में एक ही परिवार 3 लोगों की गोली मारकर हत्या
पंजाब के जालंधर में एक परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हरप्रीत नाम के शख्स ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपने पिता, मां और भाई को गोली मार दी।
OCT 20, 2023 05:43 IST
आज रैपिड रेल का PM करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर यानी आज देश के पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली-ग़ाज़ियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के 17 किलोमीटर लंबे रेल सेवा का पहला फेज़ पूरी तरह से तैयार हो गया है। पीएम मोदी स्कूली बच्चों के साथ रैपिड रेल पर सफर करेंगे।
OCT 20, 2023 05:39 IST
MP कांग्रेस ने 88 नामों की नई लिस्ट जारी की
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी दूसरी सूची का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की इस सूची में 88 नाम घोषित किए गए हैं। पिछली लिस्ट में तीन नाम भी बदले गए हैं।
OCT 20, 2023 05:39 IST
बदायूं में सिलिंडर में आग लगने से जिंदा जले पिता और दो मासूम
यूपी बदायूं के उझानी कस्बे में गुरुवार रात मकान की दूसरी मंजिल पर गैस सिलिंडर में आग लगने से सुखपाल मौर्य (35) और उनके बेटे गोपाल मौर्य (8) व यश (5) की जिंदा जलकर मौत हो गई। उनकी पत्नी और वृद्ध मां आंशिक रूप से झुलस गईं हैं।
OCT 20, 2023 05:25 IST
बिहार में पुलिस पर फायरिंग
बिहार के जहानाबाद में अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिससे एक पुलिसकर्मी घायल है। अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
OCT 20, 2023 05:25 IST
UP में दशहरा-दीपावली पर चलेंगी 300 अतिरिक्त बसें
उत्तर प्रदेश में दशहरा-दीपावली पर 300 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। परिवहन मंत्री ने इसके लिए निर्देश दिए हैं।
OCT 20, 2023 05:25 IST
पूर्णिया में महिला की गोली मारकर हत्या
बिहार के पूर्णिया में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला दुर्गापूजा की छुट्टी पर बच्चों संग मायके जा रही थी। तभी रास्ते में बाइक सवार 3 बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।
OCT 20, 2023 05:24 IST
कानपुर में शाइन सिटी की संपत्तियों पर ईडी का कब्जा
प्रवर्तन निदेशालय ने कानपुर में शाइन सिटी की जब्त की गयी संपत्तियों पर गुरुवार को बोर्ड लगाकर कब्जा ले लिया है। इस संपत्ति को ईडी ने दो साल पहले जब्त किया था, जिसके बाद घोटालेबाजों ने भूखंडों को दोबारा बेचना शुरू कर दिया था।
