LIVE
शहरों के ताज़ा समाचार, 19 अक्टूबर 2023 LIVE: छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 40 प्रचारकों की सूची, UP पुलिस भर्ती में महिलाओं को मिलेगा 30 फीसदी आरक्षण
आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 19 अक्टूबर 2023 LIVE:सूरत में बाल अंगदान का नया रिकॉर्ड बना है। यहां नवजात बच्चे के अंगदान से 6 लोगों को जीवनदान मिला है, यूपी के वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर में आज से एएसआई सर्वे का समय बदल गया है अब सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक रोजाना सर्वे किया जाएगा। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं:
OCT 19, 2023 19:41 IST
तेलंगाना की युवती से लखनऊ में गैंगरेप
तेलंगाना की एक लड़की को उसके दोस्त ने नौकरी के लिए लखनऊ बुलाया। इसके बाद दोस्त और उसके दो साथियों ने उसके साथ मिलकर सामूहिक दुषकर्म किया। लड़की की शिकायत पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
OCT 19, 2023 18:18 IST
गाजियाबाद में महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या
यूपी के गाजियाबाद में दो लोगों ने एक महिला की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी। महिला आरोपियों को घर के पास शराब पीकर खड़ा होने से मना करती थी। दोनों लोगों ने घर में घुसकर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
OCT 19, 2023 17:32 IST
पेड़ से लटकते मिले चचेरे भाई-बहन के शव
महोबा में चचेरे भाई-बहन के शव पेड़ से एक साथ रस्सी के फंदों पर लटकते मिले। ग्रामीणों में प्रेम-प्रसंग के चलते दोनों के एक साथ आत्महत्या किए जाने की चर्चाएं सुनने में आ रही हैं।
OCT 19, 2023 17:21 IST
UP पुलिस भर्ती में महिलाओं को मिलेगा 30 फीसदी आरक्षण
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में महिला आभ्यर्थियों को 30 फीसदी आरक्षण मिलेगा। सीएम योगी ने आरक्षण देना का बड़ा वादा किया है।
OCT 19, 2023 17:14 IST
CM योगी ने निर्माणाधीन राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि का किया निरीक्षण
अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माणाधीन राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने निर्माण कार्य नियत समय में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
OCT 19, 2023 17:12 IST
छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 40 प्रचारकों की सूची
छत्तीसगढ़ चुनाव के पहले चरण के लिए भाजपा ने 40 प्रचारकों की सूची जारी की है, जो पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। स्टार प्रचारकों में पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य लोग प्रचार शामिल हैं।
OCT 19, 2023 15:49 IST
कांग्रेस की वादाखिलाफी पर भड़के अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे की सहमति न बनने पर भड़क गए हैं। उन्होंने कहा-अगर मैं जानता कि विधानसभा स्तर पर INDIA का गंठबंधन नहीं है तो हम कदम आगे न बढ़ाते। समाजवादी पार्टी के साथ जैसा व्यवहार होगा वैसा व्यवहार कांग्रेस देखने को मिलेगा।
OCT 19, 2023 14:48 IST
CM योगी ने कहा-कोई व्यक्ति भूखा नहीं रह सकता
अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के प्रयासों और योजनाओं के चलते आज कोई व्यक्ति भूखा नहीं रह सकता। हर व्यक्ति को राशन मिल सके इसके पुख्ता इंतजाम किए हैं।
OCT 19, 2023 14:44 IST
अशोक गहलोत ने चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की जताई इच्छा
दिल्ली में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा ने एक सपने का हवाला देते हुए कहा कि एक बार एक महिला ने मुझसे कहा था कि भगवान की इच्छा है कि आप चौथी बार मुख्यमंत्री बनें। मैंने उनसे कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहता हूं, लेकिन यह पद मुझे नहीं छोड़ रहा है।
OCT 19, 2023 14:23 IST
CM अशोक गहलोत ने पायलट को लेकर कहा-हम सब एकजुट हैं
राजस्थान में सचिन पायलट के साथ सत्ता संघर्ष पर सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि हम सब एकजुट हैं। मैंने किसी भी एक उम्मीदवार (पायलट पक्ष के) का विरोध नहीं किया है।
OCT 19, 2023 13:00 IST
दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में सुनवाई 22 नवंबर तक स्थगित
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में सीबीआई केस की सुनवाई 22 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी है।
OCT 19, 2023 12:37 IST
राउज एवेन्यू कोर्ट से बाहर आए AAP नेता मनीष सिसौदिया
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और AAP नेता मनीष सिसौदिया को एक्साइज पॉलिसी मामले में सुनवाई के लिए दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया था। अभा वो कोर्ट से बाहर आ चुके हैं।
OCT 19, 2023 12:30 IST
ज्ञानवापी में बदला सर्वे का समय
यूपी के वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर में आज से एएसआई सर्वे का समय बदल गया है। अब सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक रोजाना सर्वे किया जाएगा।
OCT 19, 2023 12:24 IST
अयोध्या में नागा साधु की हत्या
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक नागा साधु की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। मृतक के गले पर एक गहरा निशान भी मिला है। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। मंदिर परिसर से एक संदिग्ध भी फरार है।
OCT 19, 2023 12:20 IST
सूरत में अंगदान का नया रिकॉर्ड
सूरत में बाल अंगदान का नया रिकॉर्ड बना है। यहां नवजात बच्चे के अंगदान से 6 लोगों को जीवनदान मिला है। बच्चे के ब्रेन डेड होने के बाद उसके परिजनों ने अंगदान का फैसला लिया और उसकी दोनों किडनी, लीवर और आंखों को दान कर दिया।
OCT 19, 2023 10:12 IST
कानपुर में बुजुर्ग और युवती की हत्या
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के अमरौधा कस्बे में रिटायर शिक्षक के साथ रह रही युवती की हत्या कर दी गई। कुछ लोगों ने बुधवार देर रात को उन पर चाकुओं से हमला किया। आवाज सुनकर उठे बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी। शिक्षक की हालत गंभीर है।
OCT 19, 2023 10:04 IST
बिहार में ट्रिपल मर्डर
बिहार के समस्तीपुर जिले में महज तीन घंटे के अंदर ट्रिपल मर्डर हो गए। पहली घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मधेपुर गांव की है जहां पोल्ट्री कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं दूसरी घटना रोसरा थाना इलाके पांचूपुर में गल्ला कारोबारी दो सगे भाइयों को बदमाशों ने लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी।
OCT 19, 2023 10:01 IST
उज्जवला योजना के लाभार्थियों को दिवाली तोहफा
यूपी में उज्जवला गैस योजना के हर लाभार्थी के खाते में 660 रुपये भेजेगी सरकार। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दीवाली पर मुफ्त सिलिंडर के लिए कैबिनेट प्रस्ताव लाया जाएगा। इस योजना के तहत राज्य सरकार हर लाभार्थी के खाते में 660 रुपये भेजेगी। वहीं 300 रुपये केंद्र सरकार से बतौर सब्सिडी के मिलते हैं।
OCT 19, 2023 09:56 IST
बदायूं के ऑफिसों में आज आधे दिन की छुट्टी
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में आज भगवान राम की शोभायात्रा निकाली जाएगी, इस कारण जिले के सभी कार्यालयों को आधे दिन की छुट्टी दी गई है। इस अवकाश को लेकर डीएम के ऑफिस से आदेश जारी किया गया है।
OCT 19, 2023 09:24 IST
दिल्ली में टला बड़ा हादसा
दिल्ली के नरेला में लगे रामलीला मेले में एक चलते झूले का एक हिस्सा रुक गया, जिसमें फंसे 20 लोगों को रेस्क्यू टीम ने बचा लिया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
