LIVE
शहरों के ताज़ा समाचार, 13 नवंबर 2023 LIVE: दिल्ली-NCR में दिवाली पर पटाखों से घायल हुए 220 लोग, राजस्थान: एक्सप्रेस-वे पर एक अनियंत्रित कार रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी
आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 13 नवंबर 2023 LIVE: दिल्ली एनसीआर में दिवाली पर पटाखों और दिये से झुलसने के 220 मामले सामने आए है, राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा हो गया। इसके अलावा राज्यों के समाचार कुछ इस प्रकार हैं-
NOV 13, 2023 19:54 IST
बिहार: पांच बच्चे तालाब में डूबे
बिहार के कैमूर में दिवाली के अगले दिन पांच बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पांचों बच्चे तालाब में नहाने गए थे, तभी गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से उनकी मौत हो गई।
NOV 13, 2023 19:51 IST
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा
राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा हो गया। एक्सप्रेस-वे पर एक अनियंत्रित कार रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। जिसमें एक बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
NOV 13, 2023 19:47 IST
UP: मूर्ति विर्सजन केदौरान विवाद
यूपी के महराजगंज स्थित श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में मस्जिद के बगल से मूर्ति विसर्जन के लिए निकलने पर विवाद हो गया। मौके पर चार थानों की पुलिस पहुंच गई। लोगों को समझा बुझा कर पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा घेरे में मूर्ति विर्सजन संपन्न कराया।
NOV 13, 2023 19:42 IST
दिल्ली: पटाखों से घायल हुए 220 लोग
दिल्ली एनसीआर में दिवाली पर पटाखों और दिये से झुलसने के 220 मामले सामने आए है। इनमें से 10 प्रतिशत लोग गंभीर रूप से घायल हुए है जिन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा।
NOV 13, 2023 17:38 IST
MP: दिवाली पर प्रदूषण का स्तर हुआ दोगुना
मध्य प्रदेश में दिवाली की रात प्रदूषण में दो गुना इजाफा हुआ है। देश में पटाखों पर बैन के बावजूद जमकर आतिशबाजी हुई। जिसके कारण प्रदूषण का स्तर दो गुना हो गया है।
NOV 13, 2023 17:36 IST
दिल्ली प्रदूष पर गोपाल राय ने अधिकारियों संग की बैठक
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने दिल्ली सचिवालय में अधिकारियों संग बैठक की। जिसमें दिल्ली के प्रदूषण पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अगले आदेश तक ग्रैप का चौथा चरण लागू रहेगा।
NOV 13, 2023 15:44 IST
नई दिल्ली और आनंद विहार पर प्लेटफार्म टिकट बंद
भारतीय रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट को बंद कर दिया है। इन दोनों रेलवे स्टेशनों पर 13 से 18 नवंबर तक अस्थायी रूप से प्लेटफार्म बंद रहेगी।
NOV 13, 2023 15:40 IST
UP: अवध असम एक्सप्रेस में पटाखों से धमाका
बरेली जंक्शन पर दिवाली के अगले दिन पटाखों के धमाके से लोगों में दहशत फैल गई। सोमवार को अवध असम एक्सप्रेस की एक बोगी में तेज धमाका हुआ। जिससे बाद यात्री बोगी से बाहर निकलकर भागने लगे। बोगी में रखी बोरी से धमाका होने की बात कही जा रही है।
NOV 13, 2023 13:09 IST
बेंगलुरु: तेज रफ्तार कार ने कई गाड़ियों और लोगों को मारी टक्कर
बेंगलुरु के कलेना अग्रहारा इलाके में एक कार तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान कार ने दूसरी गाड़ियों और कई लोगों को टक्कर मार दी।
NOV 13, 2023 13:04 IST
कोलकाता-पटना के बीच चलेगी छठ स्पेशल ट्रेन
छठ पूजा पर कोलकाता और पटना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। कोलकाता से पटना के लिए यह ट्रेन 14 और 16 नवंबर को चलाई जाएगी और पटना से कोलकाता के लिए यह ट्रेन 15 और 17 नवंबर को चलेगी।
NOV 13, 2023 12:11 IST
यूपी: पीएसी इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या
दिवाली की रात पीएसी में तैनात इस्पेंक्टर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक सतीश कुमार प्रयागराज में पीएसी में क्वार्टर पद पर तैनात थे। बदमाशों ने सतीश के घर के बाहर ही इस वारदात को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गए। पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है।
NOV 13, 2023 11:45 IST
टाइगर 3 की स्क्रीनिंग के दौरान आतिशबाजी
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर फैंस का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस बीच सिनेमाघरों से कई ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें टाइगर के लिए ऑडियंस का पागलपन देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र के मालेगांव में सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 के दौरान सिनेमा हॉल में जमकर आतिशबाजी होने का वीडियो सामने आया है। इस दौरान सिनेमा हॉल में भगदड़ जैसा माहौल रहा।
NOV 13, 2023 10:46 IST
दिल्ली के प्रदूषण का ठीकर बीजेपी पर
दिल्ली में दिवाली के बाद बढ़े प्रदूषण लेवल को लेकर मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पटाखे फोड़ने से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। ज्यादा लोगों ने पटाखे नहीं फोड़े लेकिन, कुछ जगहों पर अधिक मात्रा में लोगों ने पटाखे जलाए। जिस तरह से बीजेपी नेता लोगों को भड़का रहे थे, उसका नतीजा देखा जा सकता है आज।
NOV 13, 2023 10:15 IST
ठाणे में आग से चार दुकानें जलकर खाक
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में आग लगने से चार दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग तीन बत्ती इलाके में स्थित खरीदारी परिसर (शॉपिंग कॉम्पलेक्स) की एक दुकान में लगी और अन्य प्रतिष्ठानों तक फैल गई।जिससे चार दुकानें पूरी तरह से नष्ट हो गईं, जिनमें से एक दुकान स्कूल बैग की थी और अन्य कपड़ों की थीं।
NOV 13, 2023 09:44 IST
ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख कोतवाली एरिया में गौड़ सिटी सोसायटी के सातवें एवेन्यू के बाहर दिवाली की रात शराब के नशे में धुत एक कार सवार का आतंक देखने को मिला। शराब में चूर आरोपी रोड पर सड़क किनारे खड़े युवक पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास। सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक उछलकर दूर जाकर गिरता है।
NOV 13, 2023 08:03 IST
नोएडा में 3 बेटियों के सामने पत्नी की हत्या
नोएडा में दीपावली पर एक सनकी पति ने तीन बेटियों के सामने पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। पति को पत्नी के अवैध संबंध को लेकर शक था। वारदात को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया।
NOV 13, 2023 07:52 IST
दिल्ली में फिर एयर क्वालिटी खराब
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एक बार फिर सोमवार की दिल्ली-NCR के नोएडा में वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में पहुंच गई है। हालांकि, दिवाली के दिन AQI 278 था, लेकिन आतिशबाजी के धुएं से फिर हवा में जहर घुल गया है।
NOV 13, 2023 07:57 IST
सिल्क्यारा टनल में फंसे मजदूरों से हुआ संपर्क
उत्तरकाशी जिले में दिवाली के दिन बड़ा हादसा हुआ था। सुरंग का एक हिस्सा टूटने से दर्जनों मजदूर अंदर फंस हुए हैं। रात 11 बजे मजदूरों से संपर्क हो पाया। उनकी आवाज ऊपर तक आ रही है। एक लेटर भी लिखकर भेजा गया और खाना भी। अंदर फंसे लोगों ने कहा कि अंदर बहुत गर्मी हो गई है अब हवा भेजें और अंदर कुछ हिस्सा टूट रहा है।
NOV 13, 2023 07:33 IST
मुंबई में ट्रक में मिला चालक का शव
महाराष्ट्र में मुंबई के कांदिवली में रविवार सुबह एक ट्रक में उसके चालक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। चालक का शव ट्रक के स्टीयरिंग पर पाया गया।
NOV 13, 2023 06:26 IST
दीपावली पर कई शहरों में आग लगने की घटनाएं
दिवाली की रात देश के कई शहरों में भीषण आग की घटनाएं सामने आई हैं। दिल्ली, गुजरात, मुंबई, सिलीगुड़ी, उड़ीसा और संबलपुर में आग लग गई।
