LIVE

शहरों के समाचार, 12 जनवरी 2024 Highlight: पटना सहित कई जिलों में 8वीं तक स्कूल बंद, इंदौर को स्वच्छ रखने में खर्च होते हैं 200 करोड़ सालाना

Shashank Shekhar MishraUpdated Jan 12, 2024, 21:13 IST

शहरों के समाचार, 12 जनवरी 2024 Highlight: पटना सहित कई जिलों में 8वीं तक स्कूल बंद, इंदौर को स्वच्छ रखने में खर्च होते हैं 200 करोड़ सालाना
शहरों के समाचार, 12 जनवरी 2024 Highlight: पटना सहित कई जिलों में 8वीं तक स्कूल बंद, इंदौर को स्वच्छ रखने में खर्च होते हैं 200 करोड़ सालाना

आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 12 जनवरी 2024 Highlight: पटना सहित कई जिलों में 8वीं तक स्कूल बंद। इंदौर को स्वच्छ रखने में खर्च होते हैं 200 करोड़ सालाना। 17 जनवरी से लेकर प्राण प्रतिष्ठा तक यूपी में बिजली कटौती नहीं होगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे सबसे लंबे समुद्री पुल का उद्घाटन। उत्तराखंड में कोरोना के दो मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग के बाद आई रिपोर्ट के अनुसार एक व्यक्ति नए वेरिएंट JN.1 से संक्रमित पाया गया है। राजस्थान के माउंट आबू में जहां तापमान माइनस 3 डिग्री दर्ज किया गया है वहीं, जयपुर में धूप खिली हुई है। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं:

JAN 12, 2024 21:13 IST

पटना सहित कई जिलों में 8वीं तक स्कूल बंद

बिहार के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप बरकरार है। यही कारण है बिहार की राजधानी पटना में नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी किया है।
JAN 12, 2024 21:12 IST

Ballia Accident News: बलिया में दो बाइक की आपस में टक्कर, लेखपाल समेत दो की मौत

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के रेवती कस्बे के कोलनाला के निकट दो मोटरसाइकिलों की आपसी टक्कर में एक लेखपाल समेत दो लोगों की मौत हो गयी।
JAN 12, 2024 18:53 IST

कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग का ऐलान, कोविड के मृत मरीजों का सभी श्मशानों में किया जाएगा अंतिम संस्कार

कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों का अंतिम संस्कार सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक सभी श्मशानों में किया जाएगा। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों के शवों का बेंगलुरु के कुछ श्मशानों द्वारा अंतिम संस्कार नहीं किये जाने के बाद बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा आयुक्त रणदीप डी ने इस संबंध में एक परिपत्र जारी किया।
JAN 12, 2024 18:48 IST

इंदौर को स्वच्छ रखने के लिए हर साल खर्च होते हैं 200 करोड़ रुपये

राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार सातवीं बार अव्वल रहे मध्यप्रदेश के इंदौर में शहरी निकाय की ओर से कचरा प्रबंधन पर हर साल करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं।
JAN 12, 2024 18:21 IST

Republic Day 2024: 26 जनवरी को बंद रहेंगी शराब की दुकानें

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में शराब की सभी दुकानें 26 जनवरी को बंद रहेंगी। इस दिन सरकार ने ड्राई-डे घोषित किया है। यह ड्राई डे दिल्ली आबकारी नियमावली, 2010 के नियम 52 के प्रावधानों के तहत सरकार ने घोषित किया है। इसके तहत गणतंत्र दिवस के अलावा गुरु रविदास, स्वामी दयानंद सरस्वती जयंत, महा शिवरात्रि, होली और गुड फ्राइडे के दिन भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
JAN 12, 2024 18:20 IST

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस को लेकर हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस

गणतंत्र दिवस को लेकर हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिसगणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके तहत आज गीता कॉलोनी और यमुना खादर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया, साथ ही ड्रोन भी उड़ाया गया।
JAN 12, 2024 18:14 IST

Delhi Police Transfer: दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 27 अधिकारियों का ट्रांसफर

दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। दिल्ली में कुल 27 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इसके तहत सभी स्पेशल सीपी अधिकारियों का तबादला किया गया है। साथ ही कई जिले के डीपीसी भी ट्रांसफर हुए हैं।
JAN 12, 2024 18:07 IST

UP News: यूपी में 17 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा तक मिलेगी 24 घंटे बिजली

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर पूरी यूपी को बिजली का तोहफा मिलने वाला है। 17 जनवरी से लेकर प्राण प्रतिष्ठा तक यूपी में बिजली कटौती नहीं होगी। इस योजना के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है, जिसके जल्द ही पास होने की उम्मीद है।
JAN 12, 2024 17:11 IST

sea bridge of india:PM मोदी ने किया अटल सेतु का उद्घाटन

पीएम मोदी ने अटल सेतु का उद्घाटन कर दिया है। यह भारत का सबसे लंबा पुल और भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है। यह पुल लगभग 21.8 किमी लंबा छह लेन वाला पुल है।
JAN 12, 2024 14:27 IST

Mumbai Atal Setu inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे सबसे लंबे समुद्री पुल का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समुद्री पुल का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इस 22 किलोमीटर लंबे पुल के जरिए महज 20 मिनट में मुंबई से नवी मुंबई की दूरी तय की जा सकेगी।
JAN 12, 2024 13:23 IST

कानपुर जेल के कैदियों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में दिया सहयोग

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयार में कोनों-कोनों से लोग कुछ न कुछ सहयोग भेज रहे हैं। ऐसे में कानपुर जेल के कैदियों ने भी अपना सहयोग देते हुए एक अनोखी पहल की शुरुआत की है। इसमें वह 2100 राम पताका बना कर अयोध्या भेजेंगे। इसमें कैदियों को जेल प्रशासन पूरी तरह से सहयोग कर रहा है।
JAN 12, 2024 12:29 IST

अक्षत लेकर अमेठी पहुंची स्मृति ईरानी

अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा से पहले अक्षत लेकर अमेठी पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोगों को रामलला के दर्शन के लिए आमंत्रित। बता दें कि स्मृति ईरानी अमेठी के तीन दिवसीय दौरे पर है। इस दौरान वह अलग-अलग गावों की संवाद विकास यात्रा में शामिल होंगी।
JAN 12, 2024 11:25 IST

उत्तराखंड में कोविड-19 का नया वेरिएंट

उत्तराखंड में कोरोना से दो लोगों के संक्रमित होने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद इन मरीजों के नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट आने के बाद उसमें से एक व्यक्ति में कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 की पुष्टि हुई है।
JAN 12, 2024 10:35 IST

UP: नए सत्र से कक्षा एक और दो के बच्चे भी पढ़ेंगे NCERT किताबें

उत्तर प्रदेश में बेहतर शिक्षा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया गया है। इस फैसले के तहत अब यूपी कक्षा 1 और कक्षा 2 के छात्र भी NCERT की किताबों से पढ़ाई करेंगे। नए शैक्षणिक सत्र से इसकी शुरुआत की जाएगी।
JAN 12, 2024 10:09 IST

माइनस में पहुंचा माउंट आबू का तापमान

राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं माउंट आबू में न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
JAN 12, 2024 09:37 IST

Atal Setu: देश के सबसे बड़े समुद्र पुल का आज होगा उद्घाटन

मुंबई में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे बड़े समुद्र पुल अटल सेतु का उद्घाटन किया जाएगा। पीएम द्वारा अटल सेतु के देश को समर्पित किया जाएगा। बता दें कि अटल सेतु को मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक के नाम से भी जाना जाता है।
JAN 12, 2024 09:02 IST

UP: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी गई है।
JAN 12, 2024 08:32 IST

पश्चिम बंगाल के मंत्री और टीएमसी नेता सुजीत बोस के घर ईडी की छापेमारी

JAN 12, 2024 08:21 IST

Mumbai News: लिविंग रूम में आ घुसा नारियल का पेड़, बाल-बाल बची लोगों की जान

मुंबई के अंधेरी ईस्ट के मालपा हिल के एक रिहायशी सोसाइटी में नारियल का पेड़ गिरने से लोगों को काफी नुकसान हुआ। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नही है। लोगों का कहना है कि यह घटना बीएमसी की लापरवाही के कारण हुई।
JAN 12, 2024 07:48 IST

लखनऊ समेत पूरे यूपी में शीतलहर का कहर जारी