LIVE

शहरों के मुख्य समाचार, 23 अप्रैल 2024 Highlights: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी सीट से नामांकन दाखिल किया, इंदौर पटाखा कारखाना में विस्फोट में झुलसे तीसरे मजदूर ने भी दम तोड़ा

Pooja KumariUpdated Apr 23, 2024, 19:55 IST

शहरों के मुख्य समाचार, 23 अप्रैल 2024 Highlights: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी सीट से नामांकन दाखिल किया, इंदौर पटाखा कारखाना में विस्फोट में झुलसे तीसरे मजदूर ने भी दम तोड़ा
शहरों के मुख्य समाचार, 23 अप्रैल 2024 Highlights: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी सीट से नामांकन दाखिल किया, इंदौर पटाखा कारखाना में विस्फोट में झुलसे तीसरे मजदूर ने भी दम तोड़ा

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 23 अप्रैल 2024 Highlights: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। दिल्ली में बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर हनुमान मंदिर पर हनुमान जन्मोस्तव के कार्यक्रम में हजारों की भीड़ आने की संभावना है। जिसके चलते ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिल सकती है, किसानों के आंदोलन के चलते उत्तर रेलवे ने सोमवार से बुधवार तक 80 ट्रेनों को कैसिंल करने का एलान किया है और 63 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया है। नोएडा में संपत्ति के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना में शामिल चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

APR 23, 2024 19:55 IST

जयपुर में बिल्डिंग से कूदकर युवक ने की आत्महत्या

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक ऊंची इमारत से कूदकर युवक ने जान दे दी।
APR 23, 2024 19:20 IST

गोंडा में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

गोंडा जिले में मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में एक ही मोटर साइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जख्मी हो गया।
APR 23, 2024 18:50 IST

कानपुर में प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान

कानपुर के रेउना थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में मंगलवार को प्रेमी युगल ने जहर खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
APR 23, 2024 18:25 IST

दिल्ली एनसीआर में बारिश

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को गर्मी से राहत मिली। शाम के समय मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा के साथ बारिश हुई।
APR 23, 2024 17:52 IST

पटना साहिब से कांग्रेस ने अंशुल अविजित को उतारा

कांग्रेस ने मंगलवार को बिहार के पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी। कांग्रेस ने पटना साहिब से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के बेटे अंशुल अविजित को प्रत्याशी बनाया है।
APR 23, 2024 17:16 IST

मध्य प्रदेश में सभी 29 सभा सीटें जीतेंगे: मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मध्य प्रदेश में सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
APR 23, 2024 16:29 IST

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया

केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को राज्य के खूंटी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक जोबा मांझी ने भी सिंहभूम (अनुसचित जनजाति) लोकसभा सीट के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।
APR 23, 2024 16:28 IST

भाजपा नेताओं के भाषणों से दिखने लगे हैं चुनाव परिणामों के रुझान : अखिलेश

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाल ही में हुए लोकसभा के पहले चरण के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हालत खराब होने का दावा करते हुए मंगलवार को कहा कि भाजपा नेताओं के भाषणों से चुनाव परिणामों के रुझान दिखायी देने लगे हैं।
APR 23, 2024 15:18 IST

इंदौर पटाखा कारखाना में विस्फोट में झुलसे तीसरे मजदूर की भी मौत

इंदौर जिले के पटाखा कारखाने में हफ्ते भर पहले हुए विस्फोट में बुरी तरह झुलसे 27 वर्षीय मजदूर की एक अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। इसके साथ ही इस घटना में मरने वाले मजदूरों की तादाद बढ़कर तीन पर पहुंच गई।
APR 23, 2024 14:02 IST

Gurugram के बंधवारी लैंडफिल साइट पर लगी भीषण आग

Gurugram के बंधवारी लैंडफिल साइट पर लगी भीषण आग
APR 23, 2024 13:11 IST

UP: अमरोहा में सीएम योगी ने जनसंभा को संबोधित किया

APR 23, 2024 12:11 IST

Gorakhpur: खाने में मछली न मिलने पर घराती-बराती पक्ष में जमकर मारपीट

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक शादी समारोह में खाने में मछली न मिलने लड़की के भाई पर प्लेट फेंकने दी। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ और देखते ही देखते समारोह में मारपीट शुरू हो गई। लात-घूंसों के साथ ईंट-पत्थर भी चलने लगे।
APR 23, 2024 11:15 IST

Delhi: दिल्ली का 38 डिग्री तापमान रहने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मौसम साफ बना हुआ है। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। नमी 46 प्रतिशत दर्ज की गई है।
APR 23, 2024 10:22 IST

नोएडा में संपत्ति विवाद पर चली गोलियां, चार पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश के नोएडा में संपत्ति के विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी हुई। इस घटना की जानकारी प्राप्त कर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना से संबंधित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस घटना में आरोपी की पहचान आजाद, मुनेंद्र, राकेश यादव और तय्यूब के रूप में हुई है। पुलिस उन्हें खोज रही है।
APR 23, 2024 09:23 IST

Lucknow: इंदिरा ब्रिज पर आज से शुरू होगा मरम्मत का कार्य

लखनऊ के इंदिरा ब्रिज पर आज, 23 अप्रैल से मरम्मत का कार्य शुरू होने जा रहा है। इस बीच लोक निर्माण विभाग द्वारा एक डायवर्जन रूट प्लान तैयार किया गया है, जिस पर यातायात पुलिस की मुहर लगना बाकी है। इसके लिए आज लोक निर्माण विभाग यातायात पुलिस के साथ बैठक करेगा।
APR 23, 2024 08:46 IST

मुंबई में नूडल्स के पैकेट में हीरे मिले, चार यात्री अरेस्ट

APR 23, 2024 08:44 IST

बिहार में गिरफ्तार महिला का शव थाने में लटका मिला

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार महिला का शव सोमवार को एक थाने के परिसर में लटका हुआ मिला। आरोपी को दहेज हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था और उसे पश्चिम चंपारण के जिला मुख्यालय बेतिया के शिकारपुर थाने में महिला बैरक में रखा गया था। पुलिस को संदेह है कि पेशी के लिए स्थानीय अदालत ले जाने से कुछ समय पहले उसने अपनी साड़ी का उपयोग करके छत के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
APR 23, 2024 07:34 IST

कन्नौज में बस और ट्रक की टक्कर में 4 की मौत

कन्नौज में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस डिवाइडर फांदकर दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए तिर्वा के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
APR 23, 2024 06:36 IST

फरीदाबाद में शादी के दिन रोड एक्सीडेंट में महिला की मौत

फरीदाबाद में सोमवार को एक महिला की शादी होने से कुछ घंटे पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मोल्डबैंड की रहने वाली अंकिता के मामा मिथिलेश कुमार ने बताया कि वह अपने भाई सुमनकित, चचेरे भाई निशांत कुमार और एक दोस्त के साथ शादी से पहले की रस्म के लिए विनय नगर में अपने चाचा के घर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि उनकी कार सेक्टर 37 बाईपास रोड पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई और चारों घायल हो गए। उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान अंकिता की मौत हो गई।
APR 23, 2024 05:58 IST

किसानों के प्रोटेस्ट से 80 ट्रेनें कैंसिल

शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों के प्रोटेस्ट के चलते पंजाब जाने वाली ट्रेनें बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। रोजाना ट्रेन निरस्त या डायवर्टेड रूट से चल रही हैं। किसानों के आंदोलन के चलते उत्तर रेलवे ने सोमवार से बुधवार तक 80 ट्रेनों को कैसिंल करने का एलान किया है और 63 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया है।