LIVE

शहरों के मुख्य समाचार, 16 May 2024 Highlights: ग्रेटर नोएडा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, दिल्ली- वडोदरा फ्लाइट में टिशू पेपर पर "बम" लिखा मिला

Pushpendra KumarUpdated May 16, 2024, 21:00 IST

शहरों के मुख्य  समाचार, 16 May 2024 Highlights: ग्रेटर नोएडा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, दिल्ली- वडोदरा फ्लाइट में टिशू पेपर पर "बम" लिखा मिला
शहरों के मुख्य समाचार, 16 May 2024 Highlights: ग्रेटर नोएडा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, दिल्ली- वडोदरा फ्लाइट में टिशू पेपर पर "बम" लिखा मिला

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 16 May 2024 Highlights: इंदौर में भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत आठ लोगों की मौत हो गई। दक्षिण-पश्चिम मानसून के 31 मई के आसपास केरल पहुंचने का अनुमान है। गौतमबुद्धनगर जिले के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में 35 साल के शख्स को अपनी 50 वर्षीय ‘लिव इन पार्टनर’ की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार को ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गयी है। ईडी ने मारे गए गैंगस्टर-नेता अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के खिलाफ कथित तौर पर करोड़ों रुपये की उगाही से जुड़े धन शोधन मामले में आरोपपत्र दाखिल किया है। इसके अलावा राज्यों के मुख्य समाचार कुछ इस प्रकार हैं।

MAY 16, 2024 20:06 IST

पश्चिम बंगाल के मालदा में बिजली की चपेट में आने से 11 लोग मरे

पश्चिम बंगाल के मालदा में गुरुवार को आसमान से मौत बरसी और अलग-अलग जगहों पर बिजली की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई।
MAY 16, 2024 19:21 IST

केरल में एक ही परिवार के तीन लोगों के शव कार में मिले

तमिलनाडु और केरल की अंतरराज्यीय सीमा के निकट एक वन क्षेत्र में खड़ी कार में गुरुवार को एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और बेटा मृत मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।
MAY 16, 2024 18:22 IST

मनाली के होटल में युवती का शव बैग में मिला

हिमाचल प्रदेश में मनाली के एक होटल में 26 वर्षीय एक युवती का शव एक बैग से बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मृतक लड़की मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली थी और वह एक व्यक्ति के साथ सोमवार को मनाली के एक होटल में रुकी थी।
MAY 16, 2024 18:03 IST

हल्द्वानी में वाहन की चपेट में आने से ढाई साल के मासूम की मौत

हल्द्वानी में गुरुवार को एक पिकअप वाहन की चपेट में आने से ढाई साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
MAY 16, 2024 17:22 IST

जयपुर में इनामी बदमाश ने पुलिसकर्मी का हथियार छीन चलाई गोलियां

जयपुर के दौलतपुरा में पुलिस दल पर गोलियां चलाते हुए उसकी अभिरक्षा से भाग रहा एक अपराधी जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
MAY 16, 2024 16:48 IST

Delhi: बीजेपी के दिल्ली प्रदेश ऑफिस में लगी आग

MAY 16, 2024 16:06 IST

Kota: बूंदी में भैंस लेकर जा रहे ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

राजस्थान के कोटा के बूंदी इलाके में भैंस को लेकर जा रहे एक ट्रक की कार के साथ भिड़ंत हो गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है। 3 लोग गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। साथ ही ट्रक में भरी कुछ भैंसों की भी मृत्यु हो गई है।
MAY 16, 2024 16:01 IST

प्रतापगढ़ में पीएम मोदी ने किया जनसभा को संबोधित

MAY 16, 2024 14:35 IST

Jaipur में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो वाहनों की आपस में टक्कर से 4 लोगों की मौत हो गई है और 6 अन्य लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
MAY 16, 2024 14:05 IST

पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद मचा बवाल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चिपियाना चौकी में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने लड़की भगाने के मामले में युवक को गिरफ्तार किया था। उसके बाद सुबह उसका शव पंखे से लटा हुआ मिला। मामले पर सख्त कार्रवाई करते हुए नोएडा पुलिस कमिश्नर ने चौकी के सभी अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।
MAY 16, 2024 13:21 IST

जौनपुर में पीएम मोदी ने रैली को किया संबोधित

MAY 16, 2024 12:17 IST

ठाणे में आवासीय परिसर में लगे जनरेटर में लगी आग

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक आवासीय परिसर में स्थित जनरेटर में आग लग गई है। आग की सूचना प्राप्त कर मौके पर दमकल विभाग और पुलिस की एक टीम पहुंची। पुलिस ने बताया की घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
MAY 16, 2024 11:45 IST

दिल्ली- वडोदरा फ्लाइट में टिशू पेपर पर "बम" लिखा मिला, लोग घबराए

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) पर दिल्ली से वडोदरा जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चालक दल के एक सदस्य ने विमान के शौचालय में एक टिशू पेपर देखा जिस पर "बम" लिखा था।
MAY 16, 2024 10:58 IST

19 मई तक आएगा मानसून, पढ़ें आपके शहर में कब होगी बारिश

19 मई तक आएगा मानसून, पढ़ें आपके शहर में कब होगी बारिश
MAY 16, 2024 06:12 IST

इंदौर- क्योंझर सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत, पढ़ें पूरी खबर

इंदौर- क्योंझर सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत, पढ़ें पूरी खबर
MAY 16, 2024 05:36 IST

इंदौर में भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत आठ लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में बुधवार देर रात अज्ञात वाहन से जीप की भिड़ंत में एक महिला समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
MAY 16, 2024 05:36 IST

चारधाम यात्रा के ‘कुप्रबंधन' को लेकर उत्तरकाशी में व्यवसायियों ने विरोध-प्रदर्शन किया

चारधाम यात्रा मार्ग पर जगह-जगह तीर्थयात्रियों को रोके जाने सहित यात्रा के कथित कुप्रबंधन के विरुद्ध बुधवार को उत्तरकाशी में होटल एवं अन्य व्यवसायियों ने जुलूस निकला तथा विरोध-प्रदर्शन किया।
MAY 16, 2024 05:35 IST

नोएडा में बेटी पैदा होने से नाराज पति ने पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार

गौतमबुद्धनगर जिले की पुलिस ने बेटी पैदा होने की वजह से अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 34 वर्षीय रीना गिरी के तौर पर हुई है।
MAY 16, 2024 05:34 IST

ओडिशा के क्योंझर में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत

ओडिशा के क्योंझर जिले के चंपुआ इलाके में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि सभी मृतक एक कार में सवार थे। मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं।
MAY 16, 2024 05:33 IST

गृह मंत्री शाह के दो दिवसीय दौरे पर आज कश्मीर पहुंचने की संभावना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दौरे पर कश्मीर पहुंचने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता ने यहां यह जानकारी दी। भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ''गृह मंत्री कल शाम यहां पहुंचेंगे और कई प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे।''