LIVE
शहरों के मुख्य समाचार, 12 अप्रैल 2024 Highlights: बिहार के नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी, मथुरा में ट्रक की टक्कर से कार सवार चार लोगों की मौत
शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 12 अप्रैल 2024 Highlights: बिहार में मौसम विभाग ने तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। मथुरा में ट्रक की टक्कर से कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है। आप नेता आतिशी ने कहा दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश रची जा रही है। इंदौर में 16 मंजिला निर्माणाधीन इमारत से छलांग लगाकर 22 वर्षीय बीबीए छात्रा ने खुदकुशी कर ली। उधर, महेन्द्रगढ़ स्कूल बस हादसे में मारे गए छह बच्चों की मौत के मामले में प्रधानाध्यापक समेत तीन गिरफ्तार। वहीं, दिल्ली में मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्यों के मुख्य समाचार कुछ इस प्रकार हैं।
APR 12, 2024 20:28 IST
मध्य प्रदेश के रीवा में 6 साल का मासूम बोरवेल में गिरा
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के त्योंथर में खेत में गेहूं की कटाई के बीच खेल रहा छह साल का मयंक खुले पड़े बोरवेल में जा गिरा। मयंक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।
APR 12, 2024 19:49 IST
ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में तीन सगे भाई-बहनों की मौत
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में तीन भाई-बहनों की मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य लड़की घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
APR 12, 2024 19:25 IST
नोएडा में ट्रैफिक के लिए दिशानिर्देश जारी
नोएडा में शनिवार को बाहर निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें, क्योंकि आप जाम में फंस सकते हैं। नोएडा में शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह रैली करेंगे, जिस वजह एडवाइजरी जारी की गई है।
APR 12, 2024 18:15 IST
दिल्ली के सीलमपुर में व्यक्ति के सिर में गोली मारी
उत्तर पूर्व दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 35 वर्ष के एक व्यक्ति को एक अज्ञात व्यक्ति ने शुक्रवार को करीब से सिर में गोली मार दी। यह जानकारी पुलिस ने दी।
APR 12, 2024 17:35 IST
बिहार में आंधी, बारिश और वज्रपात से बिगड़ा मौसम का मिजाज
बिहार में मौसम अलग ही करवट लिए हुए है। यहां आज यानी शुक्रवार 12 अप्रैल को मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने राजधानी पटना सहित 9 जिलों में शुक्रवार शाम आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है।
APR 12, 2024 16:10 IST
राज कुमार आनंद के आवास के बाहर 'आप' का प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली मंत्रिमंडल एवं पार्टी से इस्तीफा देने वाले राज कुमार आनंद के पटेल नगर स्थित आवास के बाहर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया।
APR 12, 2024 15:33 IST
ओडिशा की पूर्व मंत्री कमला दास का 79 साल की उम्र में निधन
ओडिशा की पूर्व मंत्री कमला दास का शनिवार देर रात कटक के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।
APR 12, 2024 14:28 IST
यूपी के बांदा में गोश्त खरीदने को लेकर हुए विवाद में हत्या
यूपी के बांदा जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के सराय कस्बे में गुरुवार की दोपहर गोश्त खरीदने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने दुकानदार के चाकू से हमलाकर एक युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी।
APR 12, 2024 14:01 IST
बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर करोड़ों की ठगी
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में नौकरी दिलाने का वादा कर 27 लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में नवी मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
APR 12, 2024 13:50 IST
दिल्ली: स्कूल बस ने स्कूटी-ऑटो-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत; तीन घायल
दिल्ली में स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक बस ने शुक्रवार को सुबह एक स्कूटी और ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और स्कूल के तीन बच्चों सहित पांच अन्य लोग घायल हो गए।
APR 12, 2024 13:05 IST
मथुरा में ट्रक की टक्कर से कार सवार चार लोगों की मौत
मथुरा के वृन्दावन में ठाकुर बांकेबिहारी के मंदिर से बृहस्पतिवार को दर्शन कर कार से वापस दिल्ली लौट रहे चार लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
APR 12, 2024 12:02 IST
मुंबई पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी में गवांए गए 82.55 लाख रुपये बरामद किए
पुलिस ने दक्षिण मुंबई स्थित एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय स्कूल के साइबर धोखाधड़ी का शिकार होकर गवांए गए 82.55 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। इस धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए 'मैन-इन-द-मिडिल' साइबर हमले की रणनीति अपनाई गई थी।
APR 12, 2024 11:20 IST
नवी मुंबई की महिला ने दो लोगों पर लगाया रेप का आरोप; एक गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक महिला से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
APR 12, 2024 11:20 IST
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस, बादल छाए रहने की संभावना
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। दिल्ली में सुबह 8:30 बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 27 प्रतिशत दर्ज किया गया।
APR 12, 2024 10:40 IST
दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश- आप नेता आतिशी
आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश, इसे लागू करना गैरकानूनी होगा, जनादेश के खिलाफ होगा।
APR 12, 2024 09:56 IST
ग्रेटर नोएडा गौड़ सिटी चौक पर बनेगा अंडरपास, पढ़ें पूरी खबर
APR 12, 2024 09:17 IST
APR 12, 2024 09:06 IST
APR 12, 2024 08:23 IST
यूपी बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, पढ़ें कहां सबसे ज्यादा नुकसान
APR 12, 2024 06:14 IST
