
शहरों के मुख्य समाचार, 12 अप्रैल 2024 Highlights: बिहार के नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी, मथुरा में ट्रक की टक्कर से कार सवार चार लोगों की मौत
शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 12 अप्रैल 2024 Highlights: बिहार में मौसम विभाग ने तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। मथुरा में ट्रक की टक्कर से कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है। आप नेता आतिशी ने कहा दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश रची जा रही है। इंदौर में 16 मंजिला निर्माणाधीन इमारत से छलांग लगाकर 22 वर्षीय बीबीए छात्रा ने खुदकुशी कर ली। उधर, महेन्द्रगढ़ स्कूल बस हादसे में मारे गए छह बच्चों की मौत के मामले में प्रधानाध्यापक समेत तीन गिरफ्तार। वहीं, दिल्ली में मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्यों के मुख्य समाचार कुछ इस प्रकार हैं।