LIVE

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 11 फरवरी 2024 Highlight: बीजापुर में आईईडी विस्फोट में सीएएफ का जवान घायल, दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक जूता फैक्ट्री में आग

Varsha KushwahaUpdated Feb 11, 2024, 17:24 IST

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 11 फरवरी 2024 Highlight: बीजापुर में आईईडी विस्फोट में सीएएफ का जवान घायल, दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक जूता फैक्ट्री में आग
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 11 फरवरी 2024 Highlight: बीजापुर में आईईडी विस्फोट में सीएएफ का जवान घायल, दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक जूता फैक्ट्री में आग

शहरों के मुख्य समाचार, आज के समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 11 फरवरी 2024 Highlight: रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए उत्तर प्रदेश के विधायक। दिल्ली कूच के लिए 13 फरवरी को किसानों ने फिर ऐलान किया है, इसे देखते हुए बार्डर पर 150 जवानों को तैनात किया गया है। यूपी के गोंडा में नर्सरी की बच्ची के साथ दो नाबालिग छात्रों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है, पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। किसानों की मांग जानने के लिए तीन केंद्रीय मंत्री- पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के साथ 12 फरवरी को बैठक करेंगे। उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली में बारिश होने के आसार है, मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों तक बारिश के साथ शीतलहर भी चल सकती है। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

FEB 11, 2024 16:19 IST

पंजाब, हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी

पंजाब और हरियाणा में रविवार को ठंड का दौर जारी रहा और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन के अनुसार बठिंडा पंजाब में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री कम है।
FEB 11, 2024 15:29 IST

अयोध्या में उत्तर प्रदेश के विधायकों ने रामलला के दर्शन किये

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों के कई सदस्यों ने रविवार को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला के दर्शन किये।
FEB 11, 2024 14:32 IST

Pilibhit News: शादि के दो महीनों के भीतर युवक ने किया सुसाइड

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में सूरज नाम के एक शख्स में शादी के दो महीने बाद ही आत्महत्या कर ली। सूरज ने ईशा नामक युवती से शादी की थी। परिजनों का कहना है कि ईशा उसे प्रताड़ित करती थी और 5 लाख रुपये मांग रही थी। सूरज पर दबाव बनाने के लिए युवती ने पति के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी और कार्रवाई करने की मांग। पुलिस ने सूरज की बात सुनने की बजाए उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। सूरज ने परिवार को कहा था कि आज उसकी नहीं सुनी गई तो वो जान दे देगा। इसके बाद कलेक्ट्रेट के समीप जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में पत्नी के ओर से प्रताड़ित किए जाने की जानकारी दी गई है।
FEB 11, 2024 13:59 IST

दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक जूता फैक्ट्री में आग

FEB 11, 2024 13:37 IST

किसानों को रोकने के लिए बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए सिंघु पर 150 जवानों को तैनात किया गया है और ड्रोन से निगरानी की जा ही है। जानकारी के अनुसार सिंघु बॉर्डर के 1 किमी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों लगाए गए हैं। इसके अलावा सभी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग का काम किया जा रहा है। उच्च अधिकारियों के लिए कार्यालय का निर्माण टेंट से किया जा रहा है।
FEB 11, 2024 12:57 IST

MP: मध्य प्रदेश के मौसम के बदलेंगे मिजाज

मध्य प्रदेश के मौसम के मिजाज बदलते हुए नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने बदलते मौसम को देख एमपी के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। कई जिलों में सर्द हवाओं के चलने से रात में ठिठुरन बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार मंडला में बिजली की गिरने की संभावना भी जताई गई है।
FEB 11, 2024 11:58 IST

Gwalior: ग्वालियर में नाबालिग के साथ गैंगरेप

ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ चार लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार इस बच्ची को मंडीदीप भोपाल की शीतल कॉलोनी में बंधक बना कर रखा गया था और हर रोज उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा था। किसी तरह बच्ची मकान से बाहर निकली और आस-पास के लोगों के मदद की गुहार लगाई। स्थानीय लोगों ने उसे मंडीदीप थाने पहुंचाया। दूसरी तरह कंपू थाना पुलिस की टीम भी मंडीदीप थाने पहुंची और नाबालिग बच्ची को बरामद किया। इसके बाद चारों आरोपियों को हिरासत में लिया।
FEB 11, 2024 11:10 IST

गंगटोक में तेज रफ्तार टैंकर के भीड़ में घुसने से तीन लोगों की मौत

गंगटोक के रानीपूल में एक तेज रफ्तार दूध का टैंकर चालक के नियंत्रण खो देने की वजह से भीड़ में घुस गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हो गए।
FEB 11, 2024 11:02 IST

नवी मुबंई में अवैध रूप से रहने के आरोप में दो बांग्लादेशी गिरफ्तार

पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने कथित तौर पर भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में नवी मुंबई शहर से दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
FEB 11, 2024 11:01 IST

रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए उत्तर प्रदेश के विधायक

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों के कई सदस्य नवनिर्मित राम मंदिर के दर्शन के लिए रविवार को राज्य की राजधानी लखनऊ से अयोध्या रवाना हुए। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं को छोड़कर अधिकतर विधायकों ने अयोध्या जाने पर सहमति दी थी।
FEB 11, 2024 10:11 IST

Mumbai: सहकर्मी के अंतिम संस्कार में पहुंचे मोटरमैन, ट्रेनें हुई रद्द

मुंबई लोकल समेत 147 ट्रेनें रद्द होने की जानकारी सामने आई है। भायखला और सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन के बीच सेंट्रल और हार्बर लाइन पर काम करने वाले मोटरमैनों ने सहकर्मी के अंतिम संस्कार में शामिल होने का फैसला लिया था, जिसके चलते मोटरमैन की कमी के कारण ट्रेनें रद्द करनी पड़ी।
FEB 11, 2024 08:52 IST

Delhi: खाली प्लॉट में कूड़ा फेंकने पर कटेगा चालान

दिल्ली की मेयर शैली तिमापुर विधानसभा वार्ड 11 के वजीराबाद पहुंची। यहां कि निरीक्षण करते हुए उन्होंने इलाके में फैली गंदगी को भी देखा। मेयर शैली ने कहा कि खाली पड़े प्लॉटों को 10-10 फीट टीन से ढकने के लिए कहा और निगम की संपत्ति का बोर्ड लगाने के लिए कहा है। इसके साथ ही खाली प्लॉट में कूड़ा फेंकने पर चालान काटे जाने की जानकारी भी दी है। नालियों से गाद निकालकर उसपर स्लैब डालने के लिए भी कहा है।
FEB 11, 2024 08:28 IST

13 फरवरी को दिल्ली कूच का किसानों ने किया ऐलान

किसानों ने अपनी मांगे प्रशासन के सामने रखने के लिए एक बार फिर दिल्ली कूच का ऐलान किया है। इस बार 13 फरवरी को दिल्ली कूच के लिए किसान दिल्ली पहुंचेंगे। इसे देखते हुए सिंघु बार्डर पर सुरक्षा को बढ़ाते हुए 150 जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।
FEB 11, 2024 07:08 IST

Lucknow: राज 12 बजे से सिटी बस कर्मचारियों की हड़ताल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सिटी बस कर्मचारी हड़ताल पर बैठने की तैयारी कर रहे हैं। कर्मचारियों 11 फरवरी की रात 12 बजे हड़ताल पर जाएंगे। उन्होंने कार्यबहिष्कार करने का नोटिस दे दिया है। मंडलायुक्त ने पीआरडी विभाग की ओर से रखे गए परिचालकों को उनके मूल विभाग वापस भेजने के साथ वर्तमान में कार्यरत संविदा परिचालकों को डैम पोर्टल से संबंध करने के आदेश जारी किए थे। इस आदेश के अनुसार, गोमतीनगर डिपो से 16 और दुबग्गा डिपो से 47 पीआरडी परिचालक को हटाया जाएगा। इस आदेश के विरोध में कर्मचारियों ने हड़ताल की घोषणा की है।
FEB 11, 2024 07:02 IST

Weather: 5 दिन यूपी, बिहार और दिल्ली में बारिश की संभावना

दिल्ली, यूपी और बिहार में अभी लोगों को ठंड से थोड़ी राहत ही मिली थी,लेकिन यहां के मौसम ने एक बार फिर करवट ली। मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी भी दी है। मौसम विभाग के अनुसार. 15 फरवरी के बाद से ठिठुरन से राहत मिल सकती है। सुबह-शाम के मौसम में गलन बरकरार रहेगी।
FEB 11, 2024 05:39 IST

UP Gonda: नर्सरी की बच्ची के साथ गैंगरेप

यूपी के गोंडा जिले में नर्सरी में पढ़ रही एक बच्ची के साथ स्कूल में पढ़ रहे दो नाबालिग छात्रों ने दुष्कर्म की इस घटना को अंजाम दिया है। परिजन की शिकायत के आधार पर दोनों नाबालिगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे सीओ सदर व एसपी ने आवश्यक कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए है।
FEB 11, 2024 05:39 IST

किसानों की मांग जानने के लिए 12 फरवरी को होगी बैठक

यूपी के किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। अब किसान दिल्ली चलो मार्च की तैयारी कर रहे हैं। उनकी इस मार्च से पहले तीन केंद्रीय मंत्री किसानों के नेता से साथ बैठक करने वाले हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि 12 फरवरी को उनकी मांगों को जानने के लिए केंद्र ने उन्हें आमंत्रित किया है। तीन केंद्रीय मंत्री- पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करने के लिए चंडीगढ़ पहुंचेंगे।
FEB 11, 2024 05:39 IST

Delhi: 10 हजार रुपये के लिए ममेरे भाई की हत्या

दिल्ली के दयालपुर में स्थित चांद बाग इलाके में एक ममेरे भाई जहूरुद्दीन ने काफी समय पहले दिए 10 हजार रुपये मांगे तो उधार लेने वाले भाई शाहिद ने आनाकानी की। पैसों को लेकर हुए विवाद में शाहिद ने जहूरुद्दीन चाकू मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
FEB 11, 2024 05:39 IST

सवाई माधोपुर जिले में बोरवेल में फंसी महिला

उत्तर प्रदेश के सवाई माधोपुर जिले में बामनवास तहसील क्षेत्र में एक महिला बोरवेल में गिर गई। उसे रेस्क्यू कर बाहर निकालने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार महिला पिछले 96 घंटों यानी 4 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी भी तक उसे बाहर नहीं निकाल पाएं। सारे तरीके फेल होने के बाद अब 100 फीट तक पोकलैंड मशीन की सहायता से गड्ढा खोदा जाएगा।