शहरों के मुख्य समाचार, 10 मार्च 2024 Highlights: अयोध्या में सरयू में डूबने से 3 की मौत, एमपी के मजदूरों की मजदूरी में होगा इजाफा
बिहार में छह दिनों में एक करोड़ से अधिक लोगों को मिला आयुष्मान भारत कार्ड
बिहार सरकार ने दो मार्च को शुरू किए गए छह दिवसीय विशेष अभियान के दौरान 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' (एबी पीएमजेएवाई) के तहत एक करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत कार्ड जारी किए हैं।ओडिशा में एक ही परिवार के तीन लोग ईब नदी में डूबे
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में ईब नदी में नहाते समय दो नाबालिग लड़कों समेत एक ही परिवार के तीन लोग डूब गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सुंदरगढ़ शहर निवासी मुहम्मद फरहान (15), उसके भाई मुहम्मद रिजवान (17) और उनके चाचा मुहम्मद साजिद (35) के रूप में की गई।रायसेन में डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा
मध्य प्रदेश के रायसेन में एक डीजल टैंकर पलट गया, जिससे उसमें आग लग गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।राजस्थान में रोड एक्सीडेंट एक गर्भवती महिला 4 लोगों की मौत
राजस्थान के नागौर में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार मोड़ पर पलट कर वहां खड़े लोगों पर गिर गई। इस हादसे में आठ माह की गर्भवती महिला सहित परिवार के चार लोगो की मौत हो गई। थानाधिकारी बद्री प्रसाद मीणा ने बताया कि मृतकों की पहचान आठ माह की गर्भवती महिला सुमन (24), उसके पति छोटूराम (25), बेटा रोहित (दो) और उनकी देवरानी रेखा (24) के रूप में हुई है।बलिया में छह साल की बच्ची से गैंगरेप
यूपी के बलिया जिले में दो नाबालिग लड़कों के खिलाफ छह साल की बच्ची से गैंगरेप करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। बलिया के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि दुबहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छह वर्षीय बच्ची से उसके पड़ोस में रहने वाले दो नाबालिगों ने सात मार्च की शाम को सामूहिक दुष्कर्म किया।अयोध्या में सरयू में डूबने से 3 की मौत
अयोध्या में सरयू नदी में डूबने से एक नाबालिग समेत 3 युवकों की मौत हो गई। ये लोग उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए आए थे।गुजरात के वलसाड में स्थित एक कंपनी में लगी आग
छत्तीसगढ़: महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की पहली किस्त
छत्तीसगढ़ में महिलाओं को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त मिल गई है। पीएम मोदी ने वाराणसी से वर्चुअली इस राशि का ट्रांसफर महिलाओं के खातों में किया। इस योजना का लाभ 70 लाख महिलाओं को मिल रहा है।एमपी के मजदूरों की मजदूरी में होगा इजाफा
मध्य प्रदेश के मजदूरों को सीएम मोहन यादव ने बड़ी सौगात दी है। उन्होंने राज्य के मजदूरों की मजदूरी में इजाफे का ऐलान किया है। वे ग्वालियर के विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने यह घोषणा की।लखीमपुर खीरी में एसयूवी और ट्रक की जोरदार टक्कर
लखीमपुर खीरी में रविवार सुबह एक एसयूवी और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह मैलानी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौवा खेड़ा गांव के पास गोला-खुटार राजमार्ग पर एक भीषण दुर्घटना हो गई। तीनों मृतक उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ के रहने वाले थे।सतना में व्यक्ति ने भाई की कुल्हाड़ी से हत्या की
मध्य प्रदेश के सतना में एक व्यक्ति ने अपने भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। दरअसल एक पारिवारिक समारोह में संगीत बंद करने और नाचने से रोकने पर व्यक्ति ने अपने भाई पर हमला किया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।नागपुर में ‘महाशिवरात्रि' में व्रत का खाना खाकर लोग बीमार
नागपुर में ‘महाशिवरात्रि’ के दौरान व्रत का खाना खाकर 50 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। पुलिस ने बताया कि कामठी इलाके के कुछ लोगों ने व्रत के लिए बनाया गया ‘फलाहार’ दुकानों तथा सड़क किनारे की गुमटियों से खरीदा था और इसे खाने के बाद उन्हें पेट दर्द और मितली की शिकायत हुई।सोनीपत में शराब कारोबारी की गोलियों से भूनकर हत्या
सोनीपत में एक शराब कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आज सुबह मुरथल स्थित गुलशन ढाबे में यह वारदात हुई, जब शराब कारोबारी सुंदर मलिक वहां पर अपनी स्कॉर्पियों में आया हुआ था। इसी दौरान बदमाशों ने 25-30 राउंड फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया।लखीमपुर खीरी में ईंटों की ट्राली से टकराई कार, तीन की मौत
लखीमपुर खीरी में ईंटों से भरी एक ट्राली से उत्तराखंड से आ रही तेज रफ्तार से एक एक्सयूवी टकरा गई। उसके बाद अनियंत्रित होकर एक्सयूवी सामने से आ रही वैगन आर कार से टकराई। इस टक्कर में कार में बैठे तीन युवकों की मौत हो गई और 2 घायल बताए जा रहे हैं। दूसरी तरफ हादसे का शिकार हुई इस हादसे में वैगन आर कार खाई में जा गिरी।दिल्ली जल बोर्ड के बोरवेल में गिरे बच्चे को बाहर निकालने का अभियान जारी
#WATCH केशोपुर मंडी के पास दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के अंदर 40 फुट गहरे बोरवेल में एक बच्चा गिर गया। दिल्ली फायर सर्विस, NDRF और दिल्ली पुलिस मौके पर। बचाव अभियान जारी है: दिल्ली अग्निशमन सेवा pic.twitter.com/GZ9FanoCo4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2024
जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर ट्रक और कार की टक्कर, 6 लोगों की मौत
जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई है। इस सड़क हादसे में पिता और पुत्र समेत 6 लोगों की मौत हो गई है और 3 लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। मृतकों की पहचान अनीश शर्मा, गजाधर शर्मा, जवाहर शर्मा, गौतम शर्मा, सोनम और रिंकू देवी के नाम से हुई है।दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा
केशोपुर मंडी के पास स्थित दिल्ली जल बोर्ड के 40 फुट गहरे बोरवेल में एक बच्चा गिर गया है। इसकी सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची है। बच्चे को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।राजस्थान में 48 घंटे के लिए पेट्रोल पंप बंद
राजस्थान में ईंधन की बढ़ती कीमतों की ओर सरकार का ध्यान खींचने के लिए राजस्थान पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन द्वारा प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों को 48 घंटे के लिए बंद करने का ऐलान किया गया है। सुबह 6 बजे से 'नो परचेज़, नो सेल' टैग के साथ हड़ताल की शुरुआत हो गई है।Himachal Pradesh: 7 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्री महोत्सव
#WATCH हिमाचल प्रदेश: मंडी में 7 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव शुरु हुआ। (09.03) pic.twitter.com/lnMM3a3iJL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2024
UP: कुट्टू के आटे की कचौड़ी खाने से बिगड़ी 42 लोगों की हालत
मेरठ के रोहटा, जानी खुर्द और मोदीपुरम सहित कई इलाकों में कुट्टू के आटे खाने के बाद तबीयत खराब होने की जानकारी सामने आई है। अभी तक 42 लोगों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली है, जिसमें बच्चे और महिलाएं दोनों शामिल है। शिवरात्रि का व्रत खोलने के लिए कुट्टी के आटे का प्रयोग किया गया था। खाना के बात उल्टी, दस्त और चक्कर आने से साथ इन लोगों की हालत खराब होने लगी। कुट्टू के आटे से बीमार पड़ने वाले कई लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।Gurugram: पीएम के दौरे से पहले गुरुग्राम पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
द्वारका एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हो गया है। दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे के उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। उनके दौरे को मद्देनजर रखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसके अनुसार भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।Delhi: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे निर्माण स्थल पर कंक्रीट गार्डर गिरने से एक बच्चे की मौत
पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के निर्माण स्थल पर कंक्रीट गार्डर गिरने से 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गई है। इस घटना के बाद लड़के परिवार और पड़ोसियों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 287 और 304 ए के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।UP: अम्बेडकर नगर में पलटी बस, एक की मौत 26 घायल
आजमगढ़ से दिल्ली की ओर जा रही डबल डेकर स्लीपर बस अचानक पलट गई। हादसे की जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान की शुरुआत करते हुए कई लोगों को बस से बाहर निकाला। इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है वहीं 26 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है।Delhi: सीलमपुर में युवक की गोली मारकर हत्या
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में देर रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस मामले में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि उन्होंने बताया कि अरबाज और आबिद (उम्र 25 से 30 वर्ष) को कई गोलियां लगी है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां डॉक्टरों ने अरबाज को मृत घोषित किया और आबिद की हालत गंभीर बताई जा रही है।UP: टकनपुर से देहरादून ट्रेन के संचालन पर पुष्करधामी की यात्रा
#WATCH टनकपुर-देहरादून ट्रेन के संचालन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "...प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय रेलवे को एक नया स्वरूप और सुरक्षा दी है... पूरे भारतवर्ष से प्रतिवर्ष माँ पूर्णागिरी के दर्शन के लिए लाखों लोग आते हैं... मेरा मानना है कि यहां से अयोध्या… https://t.co/pD5hSJpZpD pic.twitter.com/ssNPSAvHC4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2024
दिल्ली में अवैध निर्माण पर चला MCD का बुलडोजर, इन इलाकों में हुई कार्रवाई; 7 इमारतें सील
Kal Ka Mausam : अगले 48 घंटे में छाएंगे बादल, 9 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट; IMD की आई चेतावनी
अहमदाबाद में क्रेन की टक्कर से छात्रा की मौत, चालक भागने की कोशिश में ऑटो से टकराया, CCTV आया सामने
फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, स्पेशल सेल IFSO ने दर्ज की FIR
UP Election 2027: BJP का वेस्ट यूपी प्लान, बूथ से संगठन तक मंथन; विपक्ष पर बरसे पंकज चौधरी
© 2026 Times Horizon Private Limited
