LIVE
शहरों के मुख्य समाचार, 10 मार्च 2024 Highlights: अयोध्या में सरयू में डूबने से 3 की मौत, एमपी के मजदूरों की मजदूरी में होगा इजाफा
शहरों के मुख्य समाचार, 10 मार्च 2024 Highlights: अयोध्या में सरयू नदी में डूबने से एक नाबालिग समेत 3 युवकों की मौत हो गई, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के कंक्रीट गार्डर गिरने से एक 12 वर्ष की बच्चे की मौत हो गई। वहीं सीलमपुर इलाके में दो युवकों पर गोलीबारी की गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। इसके अलावा शहरों के मुख्य समाचार इस प्रकार है:
MAR 10, 2024 19:05 IST
बिहार में छह दिनों में एक करोड़ से अधिक लोगों को मिला आयुष्मान भारत कार्ड
बिहार सरकार ने दो मार्च को शुरू किए गए छह दिवसीय विशेष अभियान के दौरान 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' (एबी पीएमजेएवाई) के तहत एक करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत कार्ड जारी किए हैं।
MAR 10, 2024 18:45 IST
ओडिशा में एक ही परिवार के तीन लोग ईब नदी में डूबे
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में ईब नदी में नहाते समय दो नाबालिग लड़कों समेत एक ही परिवार के तीन लोग डूब गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सुंदरगढ़ शहर निवासी मुहम्मद फरहान (15), उसके भाई मुहम्मद रिजवान (17) और उनके चाचा मुहम्मद साजिद (35) के रूप में की गई।
MAR 10, 2024 17:42 IST
रायसेन में डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा
मध्य प्रदेश के रायसेन में एक डीजल टैंकर पलट गया, जिससे उसमें आग लग गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।
MAR 10, 2024 17:24 IST
राजस्थान में रोड एक्सीडेंट एक गर्भवती महिला 4 लोगों की मौत
राजस्थान के नागौर में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार मोड़ पर पलट कर वहां खड़े लोगों पर गिर गई। इस हादसे में आठ माह की गर्भवती महिला सहित परिवार के चार लोगो की मौत हो गई। थानाधिकारी बद्री प्रसाद मीणा ने बताया कि मृतकों की पहचान आठ माह की गर्भवती महिला सुमन (24), उसके पति छोटूराम (25), बेटा रोहित (दो) और उनकी देवरानी रेखा (24) के रूप में हुई है।
MAR 10, 2024 17:23 IST
बलिया में छह साल की बच्ची से गैंगरेप
यूपी के बलिया जिले में दो नाबालिग लड़कों के खिलाफ छह साल की बच्ची से गैंगरेप करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। बलिया के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि दुबहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छह वर्षीय बच्ची से उसके पड़ोस में रहने वाले दो नाबालिगों ने सात मार्च की शाम को सामूहिक दुष्कर्म किया।
MAR 10, 2024 17:21 IST
अयोध्या में सरयू में डूबने से 3 की मौत
अयोध्या में सरयू नदी में डूबने से एक नाबालिग समेत 3 युवकों की मौत हो गई। ये लोग उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए आए थे।
MAR 10, 2024 15:57 IST
MAR 10, 2024 15:50 IST
छत्तीसगढ़: महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की पहली किस्त
छत्तीसगढ़ में महिलाओं को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त मिल गई है। पीएम मोदी ने वाराणसी से वर्चुअली इस राशि का ट्रांसफर महिलाओं के खातों में किया। इस योजना का लाभ 70 लाख महिलाओं को मिल रहा है।
MAR 10, 2024 14:46 IST
एमपी के मजदूरों की मजदूरी में होगा इजाफा
मध्य प्रदेश के मजदूरों को सीएम मोहन यादव ने बड़ी सौगात दी है। उन्होंने राज्य के मजदूरों की मजदूरी में इजाफे का ऐलान किया है। वे ग्वालियर के विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने यह घोषणा की।
MAR 10, 2024 14:45 IST
लखीमपुर खीरी में एसयूवी और ट्रक की जोरदार टक्कर
लखीमपुर खीरी में रविवार सुबह एक एसयूवी और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह मैलानी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौवा खेड़ा गांव के पास गोला-खुटार राजमार्ग पर एक भीषण दुर्घटना हो गई। तीनों मृतक उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ के रहने वाले थे।
MAR 10, 2024 13:57 IST
सतना में व्यक्ति ने भाई की कुल्हाड़ी से हत्या की
मध्य प्रदेश के सतना में एक व्यक्ति ने अपने भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। दरअसल एक पारिवारिक समारोह में संगीत बंद करने और नाचने से रोकने पर व्यक्ति ने अपने भाई पर हमला किया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
MAR 10, 2024 12:53 IST
नागपुर में ‘महाशिवरात्रि' में व्रत का खाना खाकर लोग बीमार
नागपुर में ‘महाशिवरात्रि’ के दौरान व्रत का खाना खाकर 50 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। पुलिस ने बताया कि कामठी इलाके के कुछ लोगों ने व्रत के लिए बनाया गया ‘फलाहार’ दुकानों तथा सड़क किनारे की गुमटियों से खरीदा था और इसे खाने के बाद उन्हें पेट दर्द और मितली की शिकायत हुई।
MAR 10, 2024 11:54 IST
सोनीपत में शराब कारोबारी की गोलियों से भूनकर हत्या
सोनीपत में एक शराब कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आज सुबह मुरथल स्थित गुलशन ढाबे में यह वारदात हुई, जब शराब कारोबारी सुंदर मलिक वहां पर अपनी स्कॉर्पियों में आया हुआ था। इसी दौरान बदमाशों ने 25-30 राउंड फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
MAR 10, 2024 11:00 IST
लखीमपुर खीरी में ईंटों की ट्राली से टकराई कार, तीन की मौत
लखीमपुर खीरी में ईंटों से भरी एक ट्राली से उत्तराखंड से आ रही तेज रफ्तार से एक एक्सयूवी टकरा गई। उसके बाद अनियंत्रित होकर एक्सयूवी सामने से आ रही वैगन आर कार से टकराई। इस टक्कर में कार में बैठे तीन युवकों की मौत हो गई और 2 घायल बताए जा रहे हैं। दूसरी तरफ हादसे का शिकार हुई इस हादसे में वैगन आर कार खाई में जा गिरी।
MAR 10, 2024 09:34 IST
MAR 10, 2024 08:40 IST
जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर ट्रक और कार की टक्कर, 6 लोगों की मौत
जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई है। इस सड़क हादसे में पिता और पुत्र समेत 6 लोगों की मौत हो गई है और 3 लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। मृतकों की पहचान अनीश शर्मा, गजाधर शर्मा, जवाहर शर्मा, गौतम शर्मा, सोनम और रिंकू देवी के नाम से हुई है।
MAR 10, 2024 08:18 IST
दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा
केशोपुर मंडी के पास स्थित दिल्ली जल बोर्ड के 40 फुट गहरे बोरवेल में एक बच्चा गिर गया है। इसकी सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची है। बच्चे को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।
MAR 10, 2024 08:16 IST
राजस्थान में 48 घंटे के लिए पेट्रोल पंप बंद
राजस्थान में ईंधन की बढ़ती कीमतों की ओर सरकार का ध्यान खींचने के लिए राजस्थान पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन द्वारा प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों को 48 घंटे के लिए बंद करने का ऐलान किया गया है। सुबह 6 बजे से 'नो परचेज़, नो सेल' टैग के साथ हड़ताल की शुरुआत हो गई है।
MAR 10, 2024 06:41 IST
MAR 10, 2024 06:39 IST
UP: कुट्टू के आटे की कचौड़ी खाने से बिगड़ी 42 लोगों की हालत
मेरठ के रोहटा, जानी खुर्द और मोदीपुरम सहित कई इलाकों में कुट्टू के आटे खाने के बाद तबीयत खराब होने की जानकारी सामने आई है। अभी तक 42 लोगों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली है, जिसमें बच्चे और महिलाएं दोनों शामिल है। शिवरात्रि का व्रत खोलने के लिए कुट्टी के आटे का प्रयोग किया गया था। खाना के बात उल्टी, दस्त और चक्कर आने से साथ इन लोगों की हालत खराब होने लगी। कुट्टू के आटे से बीमार पड़ने वाले कई लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
