LIVE
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 09 मार्च 2024 Highlights: नागपुर बीजेपी के कार्यक्रम में महिला की मौत, भोपाल के वल्लभ भवन राज्य सचिवालय में लगी भीषण आग
शहरों के मुख्य समाचार, आज के समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 09 मार्च 2024 Highlights: दिल्ली सरकार के विज्ञापन मामले पर अनावश्यक खर्च को लेकर दो दानिक्स अफसर को केंद्र सरकार द्वारा निलंबित किया गया है। गुजरात के मोरबी में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का स्लैब एक गिर गया, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत की गई है। इस दौरान 4 लोगों को सुरक्षित मलबे में से निकाला गया है। दिल्ली में अपने ही बेटे की सुपारी देकर हत्या करवाने वाला पिता को जयपुर में गिरफ्तार किया गया है।
MAR 09, 2024 19:11 IST
लातूर में अनियंत्रित कार ढाबे में घुसी, तीन लोगों की मौत
महाराष्ट्र के लातूर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार ढाबे में जा घुसी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
MAR 09, 2024 17:55 IST
सहारनपुर में मौसी के घर आई मासूम के साथ दरिंदगी
यूपी के सहारनपुर में बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने मौसी के घर आई मासूम के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया था। बच्ची जंगल में बेहोशी की हालत में मिली थी।
MAR 09, 2024 17:13 IST
यूपी के सीएम योगी ने चंदौली को 743 करोड़ का तोहफा दिया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 743 करोड़ रुपये की 78 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने एक सभा को भी संबोधित किया।
MAR 09, 2024 16:55 IST
बेंगलुरु में पानी खर्च करने पर लगेगा जुर्माना
MAR 09, 2024 15:37 IST
बंगाल भाजपा कुनार हेम्ब्रम का इस्तीफा
पश्चिम बंगाल के झारग्राम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद कुनार हेम्ब्रम ने कहा कि उन्होंने निजी कारणों से लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
MAR 09, 2024 15:33 IST
नागपुर बीजेपी के कार्यक्रम में महिला की मौत
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में भाजपा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भगदड़ में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए।
MAR 09, 2024 14:33 IST
मुंबई के कुर्ला-बांद्रा के बीच चलेगी पॉड टैक्सी
मुंबई में बांद्रा-कुर्ला के बीच पॉड टैक्सी चलाने का प्लान है। शिंदे सरकार जल्द ही इसको पटरी पर उतार सकती है।
MAR 09, 2024 14:33 IST
झारखंड में मां के कर्ज न लौटा पाने पर बेटे को बनाया बंधक
झारखंड के गढ़वा में एक महिला ने एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी से कर्च लिया था। जिसे समय पर पूरा न चुका पाने के कारण कंपनी के कर्मचारियों ने उसके 12 साल के बेटे को बंधक बनाकर रख लिया। जब इसकी शिकायत पुलिस को की गई, तो बच्चे को14 दिन के बाद मुक्त कराया गया।
MAR 09, 2024 13:26 IST
प्रयागराज में रोडवेज बस ने एक जीप को मारी टक्कर
प्रयागराज में शनिवार को एक रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक जीप से टकरा गयी। जिससे जीप में सवार पांच बच्चों को मामूली चोटें आयीं, जबकि चालक और एक शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गयी।
MAR 09, 2024 13:05 IST
गाजियाबाद में गन पॉइंट पर पिज्जा शॉप से लूट
गाजियाबाद में भरी मार्केट में दो बदमाशों ने पिज्जा शॉप पर लूटपाट की। दोनों नकाबपोश बदमाशों ने दुकानदार और ग्राहकों को गन पॉइंट पर लेकर 30 हाजर की लूटपाट की। यह पिज्जा शॉप पुलिस चौकी के ठीक सामने होने के बावजूद बदमाश बेखौफ होकर आए और लूटपाट करके आसानी से फरार हो गए।
MAR 09, 2024 12:59 IST
राजस्थान में शिवरात्रि मेले के दौरान कांस्टेबल की हत्या
राजस्थान के सिरोही में दो पक्षों के बीच झड़प के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि सरूपगंज थाने में तैनात कांस्टेबल निरंजन सिंह की ड्यूटी शुक्रवार रात लौटाना गांव में आयोजित शिवरात्रि मेले में थी। मेले में दो पक्षों के बीच झड़प हो गई और कांस्टेबल ने बीच बचाव किया। इसी दौरान किसी ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
MAR 09, 2024 12:01 IST
रांची के एक फ्लैट में आग लगने से एक बुजुर्ग की मौत
रांची के सिरमटोली इलाके में पर्ल अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आग लग गई। इस घटना में 75 वर्षीय बुजुर्ग जुलतन सुरीन की मौत हो गई, जबकि उनकी बहन 80 वर्षीया जोलेन होरो गंभी रूप से घायल हो गईं। जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना देर रात की है, जिसकी जानकारी अपार्टमेंट के लोगों को शनिवार सुबह हुई। जिसके बाद पुलिस को फ्लैट से धुआं निकलने की सूचना दी गई और फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई गई।
MAR 09, 2024 11:03 IST
MAR 09, 2024 10:39 IST
नोएडा में 653 पेटी शराब बरामद
गौतम बुद्ध नगर आबकारी विभाग ने नोएडा में 653 पेटी शराब बरामद की है। इसे एक ट्रक से तस्करी करके बिहार ले जाया जा रहा था। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य कर सकल दल ने शराब की पेटियां ले जा रहे ट्रक को सिरसा गोल चक्कर के पास से पकड़ा।
MAR 09, 2024 09:21 IST
पटना से लखनऊ वंदे भारत ट्रेन 12 मार्च से होगी शुरू
पटना से लखनऊ तक चलने वाला वंदे भारत ट्रेन का संचालन 12 मार्च से किया जाएगा। इस ट्रेन में पटना से लखनऊ का सफर करीब 8 घंटे 40 मिनट में पूरा होगा। जानकारी के अनुसार, पटना से लखनऊ के लिए वंदे भारत केवल 6 दिन के लिए ही चलेगी।
MAR 09, 2024 09:01 IST
MAR 09, 2024 08:32 IST
Greater Noida: हॉस्टल मेस के खाने से फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए 200 छात्र
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में स्थित हॉस्टल मेस में खाना खाने वाले करीब 200 छात्रों को फूड पॉइजनिंग हो गई है। खाना खाने के बाद पेट खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक साथ 200 छात्रों को फूड पॉइजनिंग कोई आम बात नहीं है। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस की जांच जारी है।
MAR 09, 2024 07:20 IST
PM Modi Varanasi Visit: काशी में पीएम मोदी का रोड शो
बीजेपी की लोकसभा चुनाव 2024 के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। वाराणसी से पीएम मोदी को उम्मीदवार बनाया गया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी के दौरे पर रहेंगे। उनके भव्य स्वागत के लिए तैयारी तेज हो गई है। पीएम के भव्य स्वागत के लिए करीब 28 किमी के लंबे रूट पर पुष्प वर्षा की जाएगी। काशी में सबसे बड़े रोड शो का भी आयोजन किया जाएगा।
MAR 09, 2024 05:40 IST
MAR 09, 2024 05:40 IST
Jharkhand: कब्र से निकाला गया नाबालिग का शव
झारखंड के पलामू जिले में एक पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर उसे दफना दिया था। इस मामले में कब्र से नाबालिग का शव निकाला गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन हत्या को अंजाम देने वाला लड़की का पिता अभी भी फरार है।
