Aaj Ka Mausam 28 February 2025: बारिश मारेगी एंट्री, आंधी तूफान के साथ होगी ओलावृष्टि; इन राज्यों में गिर सकती है बिजली

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 28 February 2025: उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हरियाणा-पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फरवरी माह के आखिरी दिन बादलों की आवाजाही के बीच हल्की मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। कई इलाकों में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega (आज का मौसम): उत्तर भारत के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मैदानी इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। स्काईमेट वेदर’ मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी, बिहार, हरियाणा-पंजाब और राजस्थान में हल्की बूंदाबांदी के कारण आज से न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट आने और तीन या चार मार्च तक स्थिर रहने का अनुमान है। इस दौरान ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मार्च के पहले सप्ताह में नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे पहाड़ियों में बर्फबारी के साथ-साथ हवा के रुख में बदलाव होगा। उन्होंने बताया कि 10 मार्च के आसपास दिल्ली में सर्दी का मौसम खत्म हो जाएगा, जिसके बाद वायुमंडलीय दबाव फिर से बढ़ने लगेगा और तापमान में और गिरावट नहीं होगी।

End of Feed