शहर

'आने वाले दिन AAP के लिए अच्छे नहीं हैं', CAG रिपोर्ट पर लवली बोले-बुरी तरह फसेंगे आप के नेता

Delhi CAG Report : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अरविंदर सिंह लवली ने कहा है कि दिल्ली की आबकारी नीति मामले पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में भारी अनियमितताएं उजागर हुई हैं और आने वाले दिन आम आदमी पार्टी के लिए 'अच्छे' नहीं हैं।

Image

दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बनाए गए हैं लवली।

Delhi CAG Report : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अरविंदर सिंह लवली ने कहा है कि दिल्ली की आबकारी नीति मामले पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में भारी अनियमितताएं उजागर हुई हैं और आने वाले दिन आम आदमी पार्टी के लिए 'अच्छे' नहीं हैं। लवली ने गुरुवार को दावा किया कि इस रिपोर्ट के आने के बाद AAP के नेता शराब घोटाले में और बुरी तरह फंसने वाले हैं। लवली को दिल्ली विधानसभा को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है।

विजेंदर गुप्ता ने रिपोर्ट को CAG के पास भेजा

गांधी नगर से भाजपा विधायक ने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट में भारी अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। आने वाले दिन AAP के लिए अच्छे नहीं हैं। सदन में सभी तरह के विचार रखे गए। आप के नेता सीएजी की रिपोर्ट से डरे हुए हैं, इसलिए वे हर दिन कुछ न कुछ नई बात लेकर आए। जाहिर है कि इस शराब घोटाले में वे बुरी तरह से फंसने वाले हैं। सीएजी की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री आशीष सूद ने कहा कि इस मामले पर सभी सदस्यों की चर्चा होने के बाद स्पीकर के पास इस मामले में आगे बढ़ने का अधिकार होगा। लोक लेखा समिति (PAC) को भी इस पर चर्चा करनी चाहिए। इस बीच, विधानसभा के स्पीकर विजेंदर गुप्ता ने सीएजी की इस रिपोर्ट को पीएसी के पास भेजने का फैसला किया है। उन्होंने पीएसी से तीन महीने के भीतर इस पर अंतिम रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

2,002 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान

वर्ष 2017 से 2021 के बीच की अवधि के लिए किए गए इस ऑडिट में लाइसेंसिंग प्रक्रिया, मूल्य निर्धारण तंत्र और नियामक निरीक्षण में महत्वपूर्ण खामियों की ओर इशारा किया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि इस नीति के कारण राजस्व में भारी नुकसान हुआ, जिससे सार्वजनिक धन की कीमत पर निजी कंपनियों को लाभ हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि विभिन्न अनियमितताओं के कारण 2,002 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान दर्ज किया गया, जिसमें सरेंडर किए गए लाइसेंसों को फिर से टेंडर करने में विफलता, अत्यधिक छूट और लाइसेंस शुल्क में छूट शामिल है।

पीएसी रिपोर्ट की गहन समीक्षा करेगी

विधानसभा सत्र के दौरान कई सदस्यों ने निष्कर्षों पर गंभीर चिंता व्यक्त की तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। गुप्ता ने कहा कि दिल्ली विधानसभा की पीएसी रिपोर्ट की गहन समीक्षा करेगी और तीन महीने के भीतर अपने निष्कर्ष प्रस्तुत करेगी।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!