Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार में बदली मौसम की चाल, गुलाबी ठंड के बीच आएगी बारिश-आंधी-तूफान; राजस्थान में ओलावृष्टि का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: देशभर के अलग-अलग राज्यों में मौसम के तेवर अलग-अलग दिखाई दे रहे हैं। कहीं तेज धूप से लोग गर्मी से परेशान हैं। पहाड़ी राज्यों बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों यानी यूपी-बिहार और राजस्थान में पड़ रहा है। मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, राजस्थान दिन में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। आइये जानते हैं किस राज्य में कैसा मौसम है?

डिग्री सेल्सियसAaj Ka Mausam: उत्तर भारत में मौसम परिवर्तित होता दिखाई दे रहा है। बादलों की आवाजाही के बीच आंधी और बारिश की संभावना बन रही है। हालांकि, यूपी के कुछ हिस्सों में सुबह से आसमान में सूरज अपनी चमक बिखेर रहा है। लेकिन, बीच-बीच में बदली आने से मौसम के पूर्वानुमान पर मुहर लगती दिख रही है। मौसम विभाग ने राज्य में 27 फरवरी से अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है, जिससे तापमान में कमी देखी जा सकती है। हालांकि, सुबह शाम काफी ठंड महसूस हो रही है। खासकर, सुबह अभी भी अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। कमोबेश ऐसा ही मौसम बिहार के विभिन्न जिलों में दिखाई दे रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में आंधी के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इधर, राजस्थान में गरज चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है।

यूपी में कहां होगी बारिश

आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी और पूर्वी यूपी में भी बदलते मौसम का असर देखने को मिलेगा। दिन में बादलों की आवाजाही रहेगी और रात में चंद्रमा भी छिपा नजर आएगा। लखनऊ, कानपुर, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, सहारनपुर, शामली समेत विभिन्न जिलों में बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहेगा। 28 फरवरी और 1 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज और चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। सुबह के वक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे के छाए रहने की संभावना है।

End of Feed