शहर

Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार में बदली मौसम की चाल, गुलाबी ठंड के बीच आएगी बारिश-आंधी-तूफान; राजस्थान में ओलावृष्टि का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: देशभर के अलग-अलग राज्यों में मौसम के तेवर अलग-अलग दिखाई दे रहे हैं। कहीं तेज धूप से लोग गर्मी से परेशान हैं। पहाड़ी राज्यों बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों यानी यूपी-बिहार और राजस्थान में पड़ रहा है। मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, राजस्थान दिन में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। आइये जानते हैं किस राज्य में कैसा मौसम है?

Image

आज का मौसम

डिग्री सेल्सियसAaj Ka Mausam: उत्तर भारत में मौसम परिवर्तित होता दिखाई दे रहा है। बादलों की आवाजाही के बीच आंधी और बारिश की संभावना बन रही है। हालांकि, यूपी के कुछ हिस्सों में सुबह से आसमान में सूरज अपनी चमक बिखेर रहा है। लेकिन, बीच-बीच में बदली आने से मौसम के पूर्वानुमान पर मुहर लगती दिख रही है। मौसम विभाग ने राज्य में 27 फरवरी से अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है, जिससे तापमान में कमी देखी जा सकती है। हालांकि, सुबह शाम काफी ठंड महसूस हो रही है। खासकर, सुबह अभी भी अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। कमोबेश ऐसा ही मौसम बिहार के विभिन्न जिलों में दिखाई दे रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में आंधी के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इधर, राजस्थान में गरज चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है।

यूपी में कहां होगी बारिश

आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी और पूर्वी यूपी में भी बदलते मौसम का असर देखने को मिलेगा। दिन में बादलों की आवाजाही रहेगी और रात में चंद्रमा भी छिपा नजर आएगा। लखनऊ, कानपुर, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, सहारनपुर, शामली समेत विभिन्न जिलों में बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहेगा। 28 फरवरी और 1 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज और चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। सुबह के वक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे के छाए रहने की संभावना है।

यूपी के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
लखनऊ19 डिग्री सेल्सियस31 डिग्री सेल्सियस
कानपुर 19 डिग्री सेल्सियस31 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज19 डिग्री सेल्सियस32 डिग्री सेल्सियस
आगरा19 डिग्री सेल्सियस30 डिग्री सेल्सियस
वाराणसी19 डिग्री सेल्सियस30 डिग्री सेल्सियस
गोरखपुर20 डिग्री सेल्सियस29 डिग्री सेल्सियस
मेरठ17 डिग्री सेल्सियस24 डिग्री सेल्सियस

बिहार में आज का मौसम

बिहार में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के एक्टिव होने से बादल आ जा रहे हैं। तेज हवाओं के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अलर्ट है। हालांकि, इससे तापमान में कमी आने के संकेत नहीं हैं, लेकिन बढ़ोतरी जरूर हो सकती है। पटना, बांका, भागलपुर, औरंगाबाद, गया, जमुई, रोहतास और कैमूर जिले हल्की बारिश मौसम का मिजाज बिगाड़ सकती है।

बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान
शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
पटना19 डिग्री सेल्सियस29 डिग्री सेल्सियस
गया17 डिग्री सेल्सियस29 डिग्री सेल्सियस
पूर्णिया18 डिग्री सेल्सियस28 डिग्री सेल्सियस
बेगूसराय18 डिग्री सेल्सियस28 डिग्री सेल्सियस
हजारीबाग16 डिग्री सेल्सियस26 डिग्री सेल्सियस
दरभंगा18 डिग्री सेल्सियस28 डिग्री सेल्सियस
भागलपुर17 डिग्री सेल्सियस28 डिग्री सेल्सियस
सहरसा17 डिग्री सेल्सियस28 डिग्री सेल्सियस
चंपारण20 डिग्री सेल्सियस29 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान में ओलावृष्टि की संभावना

राजस्थान के मौसम में फेरबदल जारी है। 27 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। पाकिस्तान की ओर से आए सिस्टम की वजह से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जैसलमेर और उदयपुर सहित कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। भरतपुर, झुंझनू, सीकर, हनुमानगढ़ और श्रीनगर में मेघ गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना है।

राजस्थान के शहरों का तापमान
शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
जयपुर 20 डिग्री सेल्सियस30 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर22 डिग्री सेल्सियस32 डिग्री सेल्सियस
भरतपुर18 डिग्री सेल्सियस29 डिग्री सेल्सियस
झुंझनू17 डिग्री सेल्सियस28 डिग्री सेल्सियस
सीकर19 डिग्री सेल्सियस29 डिग्री सेल्सियस
अगर, ऐसे में बारिश होती है तो किसानों को काफी नुकसान हो सकता है, क्योंकि, रबी की फसल गेंहूं अपने गलेथ पर है, जिससे तेज हवाएं उन्हें नुकसान पहुंचा सकती हैं।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article