कोहरा, शीतलहर और बारिश; उत्तर भारत ठंड में 'Cold Day', दक्षिणी राज्यों में अगले 24 घंटे भारी
देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में दक्षिण भारत के कई राज्यों में आंधी के साथ बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं, जबकि उत्तर और मध्य भारत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की गिरफ्त में रहेगा। पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के बावजूद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रहने और कई स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आईएमडी ने उत्तर और मध्य भारत के अधिकांश राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे दृश्यता कम होने और यातायात प्रभावित होने की आशंका है। आइए जानते हैं कैसा रहने वाला है आपके शहर में मौसम का हाल।
कोहरा, शीतलहर और बारिश; उत्तर भारत ठंड में 'Cold Day', दक्षिणी राज्यों में अगले 24 घंटे भारी
