LIVE

उत्तर से दक्षिण तक झमाझम बरसेंगे बदरा, राजस्थान-बिहार में आया अलर्ट

Pooja KumariUpdated Aug 4, 2025, 20:10 IST

देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। उत्तर भारत के कई राज्यों खासतौर पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज बारिश होने के आसार हैं। मुंबई और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण भारत के राज्यों में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

उत्तर से दक्षिण तक झमाझम बरसेंगे बदरा, राजस्थान-बिहार में आया अलर्ट
उत्तर से दक्षिण तक झमाझम बरसेंगे बदरा, राजस्थान-बिहार में आया अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में भी आज 50 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। आज दक्षिण भारत में भी केरल, माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, रायलसीमा, यनम और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

AUG 04, 2025 17:37 IST

Aaj ka Mausam 4 August 2025 LIVE: देश के इन इलाकों में होगी मूसलाधार बारिश

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, तटीय कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
AUG 04, 2025 16:47 IST

Aaj ka Mausam 4 August 2025 LIVE: बिहार में ऑरेंज अलर्ट

AUG 04, 2025 15:48 IST

राजस्थान के इन इलाकों में आया येलो अलर्ट

AUG 04, 2025 13:41 IST

गुरुग्राम में आज भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने हरियाणा के गुरुग्राम में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
AUG 04, 2025 13:21 IST

नोएडा में हल्की बारिश के बाद बढ़ी उमस

नोएडा में सुबह के समय हल्की बारिश दर्ज की गई थी। उसके बाद से उमस वाली गर्मी महसूस की जा रही है। शाम तक फिर बारिश होने की संभावना जताई गई है।
AUG 04, 2025 13:20 IST

बिहार की राजधानी पटना में भारी बारिश

AUG 04, 2025 11:30 IST

दिल्ली में आज सुबह कितना रहा तापमान

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी के साथ मौसम विभाग ने यहां आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 79 प्रतिशत दर्ज किया गया।
AUG 04, 2025 10:16 IST

हिमाचल में मौसम बना कहर

हिमाचल प्रदेश में रविवार सुबह तक कुल 307 सड़कों पर यातायात बंद रहा। इनमें से मंडी में सबसे ज्यादा 156 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। वहीं, कुल्ली में 68 सड़कें बंद रहीं।
एसईओसी ने बताया कि राज्य भर में 284 विद्युत वितरण ट्रांसफॉर्मर और 210 जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं। हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून के आगमन के बाद से एक अगस्त तक राज्य को 1,692 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
AUG 04, 2025 10:02 IST

बिहार में भी नदियों का रौद्र रूप

बिहार में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। मौसम विभाग द्वारा रविवार को जारी जिलावार नवीनतम बारिश बुलेटिन के अनुसार, दो अगस्त से अब तक पटना, बांका, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, गयाजी, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, नालंदा और वैशाली समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। रविवार को राज्य की राजधानी पटना में लगातार बारिश के बाद कई प्रमुख सड़कें और कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। राज्य जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) के अधिकारियों ने बताया कि कई जिलों में लगातार बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं।
उन्होंने बताया कि जल प्रवाह बढ़ने से कई बांधों में जलस्तर भी बढ़ गया है।
AUG 04, 2025 10:01 IST

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के चलते उफान पर नदियां

पश्चिम बंगाल के उत्तरी क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण तीस्ता और जलढाका सहित नदियां उफान पर हैं, जिससे निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं और सिक्किम तथा कलिम्पोंग से सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने क्षेत्र में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही राज्य के उप-हिमालयी जिलों में मंगलवार सुबह तक बहुत भारी बारिश होने का अनुमान भी जताया है है।

AUG 04, 2025 08:50 IST

केरल में अगले 5 दिन तेज बारिश का अलर्ट

केरल के कई जिलों में अगले पांच दिन तक अत्यधिक बारिश होने की संभावना है। जिसके मद्देनजर सिलसिलेवार अलर्ट जारी किए गए हैं। आईएमडी ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किमी से 4.5 किमी की ऊंचाई पर बना हुआ है। केरल और लक्षद्वीप के अधिकांश हिस्सों में रविवार को बारिश दर्ज की गई।
AUG 04, 2025 07:24 IST

यूपी में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 50 जिलों में चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुशीनगर, देवरिया, गोंडा, गोरखपुर, बस्ती समेत कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवाओं संग बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके अलावा बदायूं, मेरठ, हापुड़, अलीगढ, बुलंदशहर, मोरादाबाद, बरेली, लखनऊ, फतेहपुर, कन्नौज, हमीरपुर, बिजनौर, बरेली और रामपुर में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
AUG 04, 2025 06:50 IST

दिल्ली में आज बारिश के आसार

दिल्ली के कई इलाकों में रविवार को बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 0.7 डिग्री कम रहा। आईएमडी के अनुसार मौसम विभाग ने सोमवार को गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
AUG 04, 2025 06:05 IST

राजस्थान में बारिश का सिलसिला जारी

राजस्थान के अनेक हिस्सों में अगले हफ्ते भी बारिश होती रहेगी। हालांकि इस दौरान अति भारी बारिश होने का अनुमान नहीं है। मौसम केंद्र (जयपुर) के अनुसार अगले तीन-चार दिन राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में मध्यम से लेकर कहीं-कही तेज बारिश होने की संभावना है।