LIVEघने स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, बिहार और राजस्थान में बरसात की संभावना; जानें आज के मौसम का हाल
Aaj ka Mausam 31 October 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड, महाराष्ट्र में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में बादलों की आवाजाही देखी जा रही है, जिसके चलते धूप का असर कम हो गया है। इससे तापमान में कमी आने लगी है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज राज्यों/शहरों में मौसम का हाल।

घने स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, बिहार और राजस्थान में बरसात की संभावना; जानें आज के मौसम का हाल
Aaj ka Mausam 31 October 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: उत्तर भारत में मौसम की चाल बदलने लगी है। यहां ठंड का स्तर बढ़ रहा है और कोहरा शुरू हो गया है। ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है, तो वहीं यूपी-बिहार और राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में बढ़ रही ठंड का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम की ठंड में ठिठुरन बढ़ने लगी है। लोगों ने सर्दियों की तैयारियां शुरू कर दी है। गर्म कपड़े, कंबल आदि निकालकर धूप लगानी शुरू कर दी है। सुबह और शाम के दौरान बिना शॉल और जैकेट की जरूरत पड़ने लगी है। दिन के समय धूप निकल रही है, लेकिन बादलों की वजह से उसका असर कम बना हुआ है। बीते दिनों दिन के समय हो रही गर्मी में भी कमी आई है। इस बीच दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मोंथा कमजोर पड़ने लगा है, लेकिन अभी भी यूपी और बिहार के मौसम पर उसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। दोनों ही राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam 31 October 2025) Live Update: दिल्ली में वायु गुणवत्ता का हाल
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शुक्रवार सुबह 9 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 268 दर्ज किया गया, जो गुरुवार के 373 के मुकाबले कुछ सुधार दर्शाता है। सीपीसीबी के ‘समीर’ ऐप के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में फिलहाल 12 क्षेत्रों को रेड जोन में रखा गया है। इनमें वजीरपुर में वायु प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक रहा, जहां एक्यूआई 355 दर्ज किया गया, जबकि बवाना में यह 349 पर पहुंचा। मौसम की दृष्टि से, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 5.5 डिग्री अधिक है। इस दौरान सापेक्षिक आर्द्रता 98 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और दिनभर हल्की धुंध बनी रहने की संभावना है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam 31 October 2025) Live Update: उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग में बारिश की संभावना
आज का मौसम (Aaj ka Mausam 31 October 2025) Live Update: बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल
आज का मौसम (Aaj ka Mausam 31 October 2025) Live Update: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान का हाल
आज का मौसम (Aaj ka Mausam 31 October 2025) Live Update: बहु मौसम संबंधी चेतावनी
आज का मौसम (Aaj ka Mausam 31 October 2025) Live Update: IMD वेदर अलर्ट
आज का मौसम (Aaj ka Mausam 31 October 2025) Live Update: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम की स्थिति
आज का मौसम (Aaj ka Mausam 31 October 2025) Live Update: वर्षा की चेतावनी
आज का मौसम (Aaj ka Mausam 31 October 2025) Live Update: गाजियाबाद में मौसम का हाल
यूपी के गाजियाबाद जिले में मौसम ठंडा बना हुआ है, लेकिन प्रदूषण बढ़ने लगा है। यहां वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। यहां सांस लेने में लोगों को परेशानी भी होने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam 31 October 2025) Live Update: नोएडा में मौसम का हाल
सुबह के समय नोएडा में कोहरा देखने को मिला था। लेकिन अब दिन के समय धुंद की परत छाई हुई है। धुंध, कोहरे और बादलों के कारण धूप का असर कम हो गया है और मौसम ठंडा बना हुआ है। तापमान में भी कमी आई है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam 31 October 2025) Live Update: मुंबई का एक्यूआई कितना है?
भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में एक्यूआई 100 के नीचे 92 दर्ज किया गया है। यहां वायु गुणवत्ता की स्थिति देश की राजधानी दिल्ली से बेहतर बनी हुई है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam 31 October 2025) Live Update: मोंथा तूफान के कारण बिहार के इन जिलों में आज भारी बारिश का अल्ट
मोंथा तूफान का असर बिहार के मौसम पर भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें अररिया, किशनगंज, मुंगेर, बांका और सुपौल शामिल है। इसके अलावा भागलपुर, जमुई, दरभंगा और मधुबनी समेत 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam 31 October 2025) Live Update: दिल्ली ITO का AQI बेहद खराब श्रेणी में 309 दर्ज किया गया
आज का मौसम (Aaj ka Mausam 31 October 2025) Live Update: गुवाहाटी में कई हिस्सों में भारी बारिश
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: राजस्थान में येलो अलर्ट जारी
राजस्थान में मौसम बदलने लगा है। यहां मौसम ठंडा होने लगा है। राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में तेज हवाएं होंगी तो वहीं कई जिलों में हल्की हवाओं के साथ बारिश होगी। इससे मौसम और सुहावना हो जाएगा।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: यूपी में आज का मौसम
उत्तर प्रदेश में सुबह के समय धुंध देखने को मिल रही है। प्रदेश के सोनभद्र, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ और गाजीपुर समेत कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश से तापमान में कमी आएगी और कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह-शाम कोहरा देखने को मिल रहा है। ठंड का स्तर भी बढ़ने लगी है। शहर का न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री के बीच बना हुआ है। आगामी दिनों में तापमान और गिरेगा और भीषण गर्मी की शुरुआत होगी।