दिल्ली-यूपी में कड़ाके की ठंड शुरू, चक्रवात Ditwah आज इन राज्यों में मचाएगा कहर
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: उत्तर प्रदेश का 2 दिन का मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मेघालय में अधिकतम तापमान का हाल
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बहु मौसम संबंधी चेतावनी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: तमिलनाडु के लिए बारिश की चेतावनी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: चक्रवाती तूफान दितवाह का अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: झारखंड में बढ़ेगा पारा
हिमालय से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण झारखंड में ठंड का असर बढ़ गया है। रांची समेत कई जिलों में ठिठुरन लौट आई है और लोगों को सर्दी का तीखा अहसास हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 से 30 नवंबर के बीच तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जिससे ठंड से कुछ राहत मिलेगी।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में बढ़ेगी ठंड
बिहार में ठंड और तेज होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, जेट स्ट्रीम के सक्रिय होने और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से तापमान में गिरावट दर्ज होगी। उत्तर बिहार के कई जिलों में पछुआ हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और अररिया में उत्तर-पश्चिम दिशा से हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मध्यप्रदेश में ठंड हुई कम
मध्य प्रदेश में ठंड ने इस बार अप्रत्याशित मोड़ लिया है। आमतौर पर नवंबर के आखिरी सप्ताह में कड़ाके की सर्दी पड़ती है, लेकिन इस बार दिन में गर्माहट बनी हुई है और रात का तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हो रहा है। इसका कारण प्रदेश में बर्फीली हवाओं का न पहुंचना बताया जा रहा है। बुधवार और गुरुवार की रात को भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 20 से अधिक शहरों में पारा 15 डिग्री से ऊपर ही रहा। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में तापमान फिर से गिरावट दर्ज करेगा।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज बादलों की आवाजाही
दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश में आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में यूपी में सबसे ठंडे शहर इटावा और मेरठ रहे। इनका न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया है।दिल्ली में आज भी बेहद खराब स्तर पर AQI, स्मॉग की चादर में लिपटे कई इलाके
VIDEO | Delhi: The air quality is likely to remain 'very poor' in the national capital over the coming week, according to the forecast by the Air Quality Early Warning System. Morning visuals from India Gate and Kartavya Path areas. #DelhiNews #WeatherUpdate #AirQuality
— Press Trust of India (@PTI_News) November 28, 2025
(Full… pic.twitter.com/Aq7VWg6Fan
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान के जयपुर में बारिश
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड
कश्मीर घाटी में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। यहां के सभी मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में बुधवार रात को सीजन की सबसे सर्द रात रही जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है। श्रीनगर शहर में पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कश्मीर में और लुढ़केगा पारा
मौसम विभाग ने दो दिसंबर तक पूरे कश्मीर में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान कि रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। जिससे ठंड में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: झारखंड में कई हिस्सों में लुढ़का पारा
झारखंड के कई हिस्सों में गुरुवार को पारा लुढ़क गया। इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान सिमडेगा में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में औसत न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। विभाग ने कहा कि तापमान में गिरावट उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण हुई है, जो झारखंड के निचले क्षोभमंडल स्तर पर प्रबल होती हैं। गुमला में 5 डिग्री और खूंटी में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बिहार MLC चुनाव से पहले NDA में हलचल, अनंत सिंह ने नीरज कुमार से बनाई दूरी; बोले-अपने फैसले पर कायम हूं
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट को लेकर बदला ट्रैफिक प्लान! रेलवे स्टेशन-एयरपोर्ट जाने वाले रहें अलर्ट; 30 रास्तों पर डायवर्जन
ड्रग्स सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, सलीम डोला के नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार
Kal Ka Mausam : अगले 24 घंटे में मौसम होगा खतरनाक, आंधी-तूफान संग बारिश होगी मूसालधार; 15 राज्यों में बड़ा अलर्ट
14 साल तक कानून की आंखों में धूल झोंकता रहा नकली नोटों का आरोपी, तकनीकी सुरागों के सहारे CBI ने आखिरकार दबोचा
© 2026 Times Horizon Private Limited
