LIVEआज का मौसम, 28 November 2024 IMD Winter Weather Forecast Highlight: दिल्ली से पटना तक ठंड का कहर, एनसीआर में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट; जानें अपने शहर का मौसम
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक कोहरे का प्रकोप रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार, 28 नवंबर के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है, जो दिन चढ़ने के साथ कम हो जाएगा। वहीं, 29 नवंबर को भी स्थिति लगभग वैसी ही रहेगी। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा और स्मॉग के साथ दृश्यता कम हो सकती है। शाम के समय फिर से मध्यम कोहरा छा सकता है। 30 नवंबर को कोहरे में थोड़ी कमी आ सकती है। इस दिन हल्के से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। जानें अपने शहर का हाल...

आज का मौसम, 28 November 2024 IMD Winter Weather Forecast Highlight: दिल्ली से पटना तक ठंड का कहर, एनसीआर में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट; जानें अपने शहर का मौसम
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक कोहरे का प्रकोप रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार, 28 नवंबर के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है, जो दिन चढ़ने के साथ कम हो जाएगा। वहीं, 29 नवंबर को भी स्थिति लगभग वैसी ही रहेगी। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा और स्मॉग के साथ दृश्यता कम हो सकती है। शाम के समय फिर से मध्यम कोहरा छा सकता है। 30 नवंबर को कोहरे में थोड़ी कमी आ सकती है। इस दिन हल्के से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। जानें अपने शहर का हाल...
चक्रवाद फेंगल का बिहार में असर
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से एक्टिव होने वाला चक्रवात फेंगल तमिलनाडु की ओर बढ़ रहा है। विभाग के अनुसार इस दौरान 75 से 80km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इस चक्रवात का असर बिहार पर भी पड़ेगा। जिससे बिहार के मौसम में बदलाव होगा। यहां अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने और साथ ही तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। फेंगल तूफान के असर से बिहार के कोहरे में कमी दर्ज की जा सकती है।
राजस्थान में कड़ाके की ठंड के आसार
राजस्थान अभी कड़ाके की सर्दी नहीं पड़ी है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर नया तूफान एक्टिव हो रहा है, जिससे राज्य में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके असर से प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ सकता है। विभाग ने राजस्थान के उत्तरी भाग में हल्का कोहरा छाए रहने की चेतावनी भी जारी की है।
तमिलनाडु में चक्रवाद फेंगल का कहर
तमिलनाडु में चक्रवाद फेंगल साइक्लोन का कहर पड़ता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आज गुरुवार 28 नवंबर को तमिलनाडु के तीन जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। जिसमें तमिलनाडु के मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम और थिरुवरुर जिले में और पुडुचेरी के कराईकल में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून की विदाई के बाद उत्तराखंड में बारिश की कमी होने से मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने से सुबह-शाम ठंड का एहसास हो रहा है। लेकिन, दोपहर में धूप खिलने से तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की जा रही। विभाग के अनुसार 29 नवंबर से पश्चिम विक्षोम के एक्टिव होने से मौसम में बदलाव हो सकता है, जिससे बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
बिहार में ट्रेनों पर पड़ रहा ठंड का असर
कोहरे की वजह से पटना आने-जाने वाली कई ट्रेनें लेट हो रही हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के अधिकतर शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। डेहरी में सबसे कम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
आज कानपुर में शीतलहर की संभावना
कानपुर में गुरुवार को मौसम काफी ठंडा रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह घना कोहरा छाया रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता कम हो जाएगी। वहीं, उत्तर दिशा से हवाएं चलने से ठंड बढ़ सकती है। शीत लहर चलने की संभावना है। दोपहर में सूरज निकलने के साथ कोहरा कम होगा और धूप निकलेगी।
झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?
झारखंड में ठंड ने जोर पकड़ लिया है और साथ ही चक्रवाती तूफान का असर भी देखने को मिल रहा है। अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। आईएमडी ने बताया कि अगले तीन दिनों तक सुबह के समय कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?
बिहार में ठंड का मौसम आ गया है। प्रदेश में धीरे-धीरे तापमान गिर रहा है और सर्द हवाएं चलने लगी हैं। अगले हफ्ते से ठंड और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में आज सुबह के समय कई इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। वहीं, दक्षिण बिहार में सर्द हवाएं चलेंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 26°C से 28°C और न्यूनतम तापमान 11°C से 17°C के बीच रह सकता है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?
उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। दिन में धूप खिल रही है, लेकिन रातें काफी ठंडी हो रही हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया कि 28 नवंबर को यूपी में दिन में आसमान साफ रहेगा। रात और सुबह के समय प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के तराई इलाकों में घना कोहरा छा सकता है।
हिमाचल और उत्तराखंड में बढ़ेगी ठंड
29 नवंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने लगेगी। इस बदलाव का असर दिल्ली-एनसीआर पर भी पड़ेगा और यहां का तापमान एक से दो डिग्री तक गिर सकता है।
दिल्ली एनसीआर में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुवार, 28 नवंबर के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है, जो दिन चढ़ने के साथ कम हो जाएगा। वहीं, 29 नवंबर को भी स्थिति लगभग वैसी ही रहेगी। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा और स्मॉग के साथ दृश्यता कम हो सकती है। शाम के समय फिर से मध्यम कोहरा छा सकता है।