LIVE
दिल्ली-एनसीआर में बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट; मुंबई में गर्मी से हालत खराब
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega , आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: देशभर में मौसम अपने अलग-अलग रंग दिखा रहा है। कहीं तेज धूप से लोग गर्मी से परेशान हैं तो कहीं कड़ाके की सर्दी से बुरा हाल है। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड मे बादलों के छाए रहने के साथ बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। उधर, दक्षिण और पश्चिम भारत में गर्मी का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। हरियाणा-पंजाब, यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर में दिन में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। उधर, राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है। इसी तरह मौसम से जुड़ी ताजा तरीन खबरों के लिए टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़े रहिए।
देशभर में मौसम अपने अलग-अलग रंग दिखा रहा है। कहीं तेज धूप से लोग गर्मी से परेशान हैं तो कहीं कड़ाके की सर्दी से बुरा हाल है। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड मे बादलों के छाए रहने के साथ बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। उधर, दक्षिण और पश्चिम भारत में गर्मी का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। हरियाणा-पंजाब, यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर में दिन में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। उधर, राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है। इसी तरह मौसम से जुड़ी ताजा तरीन खबरों के लिए टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़े रहिए।
FEB 27, 2025 19:43 IST
हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी हिमपात
हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर का हिमपात जारी रहा, जबकि मध्यम और निचले पहाड़ी इलाकों के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हुई। स्थानीय मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को मंडी, कांगड़ा, कुल्लू और चंबा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी स्तर की बारिश और हिमपात होने का अनुमान जताते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।
FEB 27, 2025 19:40 IST
चंडीगढ़ में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई। जिससे तापमान में कुछ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम केंद्र ने बताया कि उत्तर हरियाणा और दक्षिण-पूर्वी पंजाब के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई।
FEB 27, 2025 18:45 IST
इन राज्यों में आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले
हरियाणा में आज आंधी तूफान के साथ बिजली और ओलावृष्टि की संभावना है। साथ ही 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। वहीं उत्तराखंड और उत्तरी पंजाब में आंधी तूफान के साथ बिजली, ओलावृष्टि और भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा जम्मू और दक्षिण हिमाचल प्रदेश में आंधी तूफान के साथ बिजली, ओलावृष्टि और बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
FEB 27, 2025 16:50 IST
FEB 27, 2025 14:13 IST
FEB 27, 2025 12:48 IST
दिल्ली में प्रदूषण
सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में एक्यूआई 260 श्रेणी में दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
FEB 27, 2025 11:37 IST
मुंबई में गर्मी से हालत खराब
मुंबई में गर्मी से लोग परेशान हैं। फरवरी में अप्रैल जैसी गर्मी ने हालत खराब कर रखी है।
FEB 27, 2025 10:39 IST
दिल्ली में हुई बूंदाबांदी
दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने दिन में गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 72 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे खराब (260) श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
FEB 27, 2025 09:29 IST
हरियाणा के इन शहरों में बारिश का अलर्ट
हरियाणा के पानीपत, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा (हरियाणा) में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है। आईएमडी ने बताया कि करनाल, राजौंद, असंध, सफीदों (हरियाणा), शामली, कांधला (यूपी) में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
FEB 27, 2025 09:02 IST
दिल्ली-एनसीआर में बारिश शुरू
दिल्ली-एनसीआर में बारिश शुरू हो गई है। नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा समेत कई इलाकों में हल्की हवाओं के साथ बूंदाबांदी जारी है।
FEB 27, 2025 07:01 IST
FEB 27, 2025 05:59 IST
केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे
केलांग में न्यूनतम तापमान -3.6 डिग्री सेल्सियस अपने निचले स्तर पर रहा। आईएमडी ने 27 फरवरी को गरज चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
FEB 27, 2025 05:59 IST
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी-बारिश
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में जारी भारी बर्फबारी और बारिश ने तापमान को गिरा दिया है। बीते 24 घंटे में मनाली, सियोबाग, सराहन, रामपुर, जोगिंदरनगर, धर्माशाला, चंबा, डलहौजी, गोगरा, पालमपुर, मनाली और शिमला के कई स्थानों में भारी बारिश दर्ज की गई और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई।
FEB 27, 2025 05:58 IST
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से गिरा तापमान
जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में बरफबारी हो रही है। कई इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। मौसम विभाग ने 27 फरवरी तक मौसम खराब होने के साथ तेज बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है, इससे तापमान में गिरावट देखी जाएगी, जिससे दिन में कोल्ड डे जैसी स्थिति रहेगी।
FEB 27, 2025 05:58 IST
राजस्थान में ओलावृष्टि की संभावना
राजस्थान में आज मौसम के खराब होने से साथ ओलावृष्टि की संभावना है। पाकिस्तान की ओर से आए सिस्टम की वजह से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जैसलमेर और उदयपुर सहित कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। 27 फरवरी को भरतपुर, झुंझनू, सीकर, हनुमानगढ़ और श्रीनगर में मेघ गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना है।
FEB 27, 2025 05:58 IST
बिहार में कल का मौसम
बिहार में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के एक्टिव होने से बादलों के छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अलर्ट है। हालांकि, इससे तापमान में कमी आने के संकेत नहीं हैं, लेकिन बढ़ोतरी जरूर हो सकती है। औरंगाबाद, गया, जमुई, बांका, भागलपुर, रोहतास और कैमूर जिले हल्की बारिश से भीग सकते हैं।
FEB 27, 2025 05:58 IST
दिल्ली में कितना प्रदूषण है?
दिल्ली में सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 221 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है
FEB 27, 2025 05:58 IST
दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है। आसमान पर बादल छाए हुए हैं और अधिकतम पारे में भी गिरावट दर्ज की गई है। आईएमडी ने हल्की बूंदाबांदी होने तथा बादल छाए रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।
FEB 27, 2025 05:58 IST
यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
आईएमडी के मुताबिक, लखनऊ, कानपुर, फतेहपुर समेत पश्चिमी और पूर्वी यूपी में भी बदलते मौसम का असर देखने को मिलेगा। दिन में बादलों की आवाजाही रहेगी और रात में चंद्रमा भी छिपा नजर आएगा। 28 फरवरी और 1 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज और चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे के छाए रहने की संभावना है।
FEB 27, 2025 05:57 IST
यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा, जानें
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने राज्य में 27 फरवरी से अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है, जिससे तापमान में कमी देखी जा सकती है। हालांकि, सुबह शाम काफी ठंड महसूस हो रही है। खासकर, सुबह अभी भी अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
