LIVEAaj ka Mausam 27 December 2025 LIVE: मैदानी इलाकों में शीतलहर, कई राज्यों पर कोहरे की चादर, जानें कहां आएगी बारिश
Aaj ka Mausam 27 December 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है? मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि 27 दिसंबर को नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहाड़ों पर सक्रिय होने जा रहा है, जिसके असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ ऊंचाई वाले भागों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश व बर्फबारी का सिलसिला शुरू होगा। इस मौसम का असर उत्तराखंड के कुछ हिस्सों पर भी दिखाई देगा। इधर, उत्तर भारत के लिए आईएमडी ने बड़ा अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अगले 2 दिन में शीतलहर के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आएगी एवं पाला गिरेगा। खासकर, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में भीषण कोहरा छाया रहेगा और कड़ाके की सर्दी महसूस की जाएगी। घने कोहरे के कारण अधिकतर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चलेंगी और फ्लाइट सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी। स्काईमेट के हवाले से अगले 24 घंटे दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिकांश जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जाएगी।

Aaj ka Mausam 27 December 2025 LIVE: मैदानी इलाकों में शीतलहर, कई राज्यों पर कोहरे की चादर, जानें कहां आएगी बारिश
Aaj ka Mausam 27 December 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Winter, Cold wave, Kohra IMD Alert Live News Today Updates: मौसम विभाग ने 27 से 31 दिसंबर के बीच अंडमान निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और अधिकांश भागों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है। नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से 31 दिसंबर तक लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय हिस्सों में बर्फबारी व बारिश से मौसम बिगड़ेगा। इधर, उत्तर भारत और मध्य भारत के अधिकांश राज्यों में शीतलहर चलने व घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी है, जिससे न्यूनतम तापमान गिरेगा और गलन वाली सर्दी परेशान करेगी। कुहासा के प्रभाव से हवाई, रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित रहेगा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो सकती है।
Aaj Ka Mausam Live Update: छत्तीसगढ़ में कैसा है मौसम का हाल
छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर जारी है। सरगुजा, अंबिकापुर और जगदलपुर में घना कोहरा छाया रहा, जबकि मैनपाट में तापमान 4 डिग्री और अंबिकापुर में 4.5 डिग्री तक गिर गया। पिछले 24 घंटे में जगदलपुर सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन चार दिनों में 1 से 3 डिग्री बढ़ सकता है।
Aaj Ka Mausam Live Update: राजस्थान में शीतलहर
राजस्थान में शीतलहर और तेज ठंड का असर जारी है। जयपुर, सीकर सहित कई जिलों में बादल छाए रहे, जबकि भीलवाड़ा के मांडल में घने कोहरे से हादसा हुआ। करौली, पाली और फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। सिरोही सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक इसी तरह की ठंड बने रहने का अनुमान जताया है।
Aaj Ka Mausam Live Update: चंडीगढ़ में घना कोहरा
Aaj Ka Mausam Live Update: यूपी में कोहरे की चेतावनी
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। मौसम विभाग ने यूपी में रेड अलर्ट, जबकि बिहार, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। नॉर्थ ईस्ट, ओडिशा, उत्तराखंड और बंगाल के लिए येलो अलर्ट घोषित हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक गिरा है और कई जगहों पर AQI 400 पार पहुंच गया है। कोहरे से ट्रेन सेवाएं बाधित हैं, वहीं दिन में धूप निकलने से ठंडक थोड़ी कम महसूस हो रही है।
Aaj Ka Mausam Live Update: आज इन इलाकों में सुबह सवेरे दिखेगा कोहरा
मौसम विभाग के मुताबिक 27 दिसंबर की सुबह तक असम और मेघालय, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब तथा उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना से अति-घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में घना कोहरा रहने का पूर्वानुमान है।
Aaj Ka Mausam Live Update: गुवाहाटी में कोहरे की चादर
Aaj Ka Mausam Live Update: मध्य प्रदेश का मौसम
मध्यप्रदेश के 31 शहरों में कड़ाके की ठंड जारी है, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज हो रहा है। उत्तरी हवाओं के कारण दिन का तापमान भी 25 डिग्री से नीचे चला गया है। घने कोहरे से रेल यातायात प्रभावित है और कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां रात का तापमान 4.2 डिग्री तक गिर गया और ओस की बूंदें जम गईं।
Aaj Ka Mausam Live Update: बिहार में मौसम का क्या है हाल
बिहार इन दिनों घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। मौसम विभाग ने 29 दिसंबर तक शीतलहर और कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से पछुआ हवाएं ठंड बढ़ा रही हैं। पटना में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, जबकि कई जिलों में 9 से 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। दिन में धूप न निकलने से ‘कोल्ड-डे’ जैसी स्थिति बनी हुई है और अगले चार से पांच दिनों तक विजिबिलिटी बेहद कम रहने की संभावना है।
Aaj Ka Mausam Live Update: दिल्ली का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में सुबह से धूप निकल रही है, लेकिन शीतलहर के चलते गिरते तापमान से ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 28 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह और शाम कोहरे व स्मॉग की स्थिति बनी रह सकती है। सप्ताह के अंत तक तापमान में और गिरावट होने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। फिलहाल औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 320 दर्ज किया गया है, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में है, जबकि कुछ स्थानों पर यह 400 तक पहुंच गया। सीपीसीबी ने अगले छह दिनों तक हवा की गुणवत्ता खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। अगले 2-3 दिनों में 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
Aaj Ka Mausam Live Update: यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम होने से वाहनों की गति धीमी पड़ गई है, जबकि ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने फिरोजाबाद, गोरखपुर, हरदोई, जौनपुर, वाराणसी, कानपुर, झांसी, मऊ, गाजीपुर, देवरिया, बस्ती, बहराइच, गोंडा और अयोध्या सहित कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।